मेरठ

अवैध संबंध में हत्या के मामले में पुलिस भेज चुकी एक को जेल, दोबारा जांच में मामला ही पलट गया

फौजी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 11:20 AM IST
meerut
हत्या के आरोप में पुलिस भेज चुकी एक को जेल, जब दोबारा जांच शुरू हुर्इ तो पूरा मामला ही पलट गया

मेरठ। फौजी सीमा पर हो या फिर घर पर। उसमें देश और अपने मान के लिए स्वाभिमान कूट-कूटकर भरा होता है। शायद एक फौजी अपने परिवार की बदनामी को सह नहीं पाया और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि उसे जेल ही नसीब हुई। थाना भावनपुर में शादी-ब्याह में घोड़ी नचाने वाले बबलू हत्याकांड से पुलिस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने जल्दबाजी करते हुए एक बेगुनाह को पहले ही जेल भेज दिया, लेकिन हत्याकांड को अंजाम एक फौजी ने अपनी पत्नी के भार्इ के साथ मिलकर दिया था।

यह भी पढ़ेंःमायावती ने अपने सिपाहियों को दिया कैराना मेें जीत हासिल करने का यह मंत्र

फौजी की भाभी से अवैध संबंध

सर्विलांस की मदद से पुलिस को पूरी घटना खोलने में सफलता हासिल हुई। घटना के खुलासे में सामने आया कि मृतक का फौजी की भाभी से अवैध संबंध था। जिस कारण घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी राजेश पांडेय और एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के स्याल गांव के बाहर बीती पांच मई की देर रात बबलू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने सुन्दर, टीटू और अनूप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुन्दर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मगर, आरोपियों के परिजन उसके निर्दोष होने का दावा करते हुए लगातार एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार से घटना की जांच की मांग करते रहे। इस पर एसओ ने सर्विलांस की मदद लेते हुए एक बार फिर से मामले की जांच शुरू की तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया।

ड्यूटी से आया और हत्या कर हो गया फरार

पुलिस ने बबलू की हत्या के मामले में गांव के रहने वाले फौजी अजीत व पत्नी के भार्इ तेजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए। अजीत ने बताया कि मृतक बबलू के उसके भाई कपिल की पत्नी से अवैध संबंध थे। जिसके चलते पूरे गांव में उसके परिवार की बदनामी हो रही थी। घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के भार्इ जेन्द्र और साथी नीरज के साथ देहरादून से टैक्सी लेकर स्याल पहुंचा। देर रात बारात में घोड़ी नचाकर लौट रहे बबलू की हत्या कर सभी लोग फरार हो गए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला