31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी में ‘मिशन बवाल’ में होनी थी दो जातियों के नेताआें की हत्या, दलितों की मदद के नाम पर हो रहे थे ये काम

कैराना-नूरपुर उपचुनाव अौर अगले साल लोक सभा चुनाव में असर डालना था मकसद, एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने किया खुलासा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 May 2018, 8:57 AM IST

meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी में दलितों को इमोशनल ब्लैकमेलिंग करके उन्हें भड़का अपने 'मिशन बवाल' को सफल बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इस मिशन की फंडिंग के लिए आर्थिक मदद करने का बहाना लिया जा रहा था। भीम आर्मी के कुछ युवक पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। 'मिशन बवाल' के तहत मेरठ आैर सहारनपुर में दो अलग-अलग जातियों के नेताआें की हत्या की साजिश होनी थी, ताकि उपद्रव होता आैर इसका असर कैराना-नूरपुर उपचुनाव आैर अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव पड़ता। एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस साजिश के बारे में बताने वाले आरोपियों को भी पेश किया। एडीजी ने इन दोनों के नाम नहीं बताए, लेकिन इन दोनों नेताआें को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया है। एडीजी ने प्रेस वार्ता में एक आॅडियो भी सुनार्इ, जिसमें आरोपी नितिन आैर राहुल बातचीत कर रहे हैं आैर इसमें हल्ला बोल का जिक्र किया गया है, साथ ही सचिन वाालिया की मौत का बदला लेने के लिए भी तैयार रहने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ेंः Mother's Day 2018: बड़ी बहन ने मां की भूमिका में बिट्टू को बना दिया दुनिया का स्टार क्रिकेटर

यह भी पढ़ेंः Mother's Day 2018: जिन्दगीभर स्कूली बच्चों को नसीहत दी, अब इस मां के बच्चों ने यहां की राह दिखा दी

क्राइम ब्रांच ने छह को गिरफ्तार किया

सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की मौत के बाद जातिगत हिंसा भड़काने और कानून व्यवस्था को बाधित करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है । मेरठ क्राइम ब्रांच ने 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य यह था कि सचिन वालिया की मौत का बदला लिया जाए। किसी नेता की हत्या के बाद सहारनपुर से हिंसा शुरू कर अन्य जिलों में हिंसा करने की योजना बनाना था, पुलिस इस सभी लोगो की जानकारी जुटा रही है और रिमांड पर लेकर पूछताछ करके बाकी लोगों को पकड़ा जाएगा।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: ग़ाज़ियाबाद में धूल भरी आंधी और बारिश

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: भाजपा ने नवाज शरीफ से की चिदंबरम की तुलना

दो दर्जन से ज्यादा व्हाट्स एेप ग्रुप

पुलिस लाइन में एडीजी प्रशांत कुमार बताया कि भीम आर्मी से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा वाह्ट्स एेप ग्रुप बनाये हैं, जिसमे 80 से 100 लोग जुड़े बनाए हैं। हाल ही में अभी सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की मौत के बाद ये योजना बना रहे थे किसी नेता की हत्या की जाए और सहरानपुर में जातीय हिंसा की जाए। इसके बाद दूसरे जनपदों में इस तरह की योजना बनाई जाए। पुलिस ने बताया कि ये बड़े पैमाने पर वेस्ट यूपी में हिंसा फैलाना चाहते थे। पुलिस ने अभी तक कुल 6 लोगो को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार सभी पकड़े गए लोगो का भीम आर्मी संगठन से क्या ताल्लुक है इसकी भी जांच की जा रही है। एडीजी ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से वह मोबाइल भी बरामद किए है इन मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली है जिसके सुनने के बाद ये बात सामने आई है कि ये जातीय हिंसा को भड़काने के योजना तैयार कर रहे थे इन्ही मोबाईल के द्वारा इन सोशल मीडिया के ग्रुप्स को संचालित किया जाता था। पुलिस का कहना है कि ग्रुप में सचिन वालिया की हत्या का बदला लेने की बात कही जाती थी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही ये लोग किसी की हत्या करके जातीय दंगे भड़काना चाहते थे जिसके असर उप चुनाव पर भी पड़ सकता था फिलहाल पुलिस इनसे और पूछताछ करने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश