मेरठ

रेप कांड में ब्वायफ्रेंड को जेल से निकालने के लिए महिला खिलाड़ियों ने अपने ऊपर डाला था एसिड!

रेप पीड़िता पर आरोप लगाकर केस कमजोर करना चाहती थी, अब उसे रिहा कराएगी पुलिस, एसएसपी मंजिल सैनी ने किया खुलासा  
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 12:16 AM IST
meerut

मेरठ। स्टेट लेवल की महिला खिलाड़ियों पर तेजाब डालने का मामला पुलिस ने जांच में फर्जी बताया है। पुलिस ने दावा किया है कि महिला खिलाड़ियों ने खुद ही अपने ऊपर तेजाब डालने की साजिश रची और झूठा आरोप लगाकर रेप पीड़िता को जेल भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले की कर्इ पहलुआें पर गहनता से जांच की। एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के बयानों के आधार पर जेल भेजी गर्इ आरोपी युवती को रिहा कराया जाएगा आैर दोनों खिलाड़ियों आैर इनके सहयोगियों पर धारा 182 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

28 फरवरी काे यह हुआ था

28 फरवरी की सुबह कुश्ती की खिलाड़ियों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया था। दोनों खिलाड़ियों को गंभीर बताते हुए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके परिजनों ने अपनी बेटियों के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए एक युवती और उसके दो सहयोगी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। उस समय इस तेजाब कांड के तार जेल से जुड़े बताए गए। परिजनों ने बताया था कि जेल में मिलाई के दौरान युवती और एक खिलाड़ी में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े को लेकर दोनों खिलाड़ियों पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने भी आनन-फानन में खिलाड़ियों की बात पर यकीन करते हुए युवती को गिरफ्तार कर लिया ओर उसे जेल भेज दिया था।

कर्इ पहलुआें पर हुर्इ जांच

एसएसपी मंजिल सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि युवती को जेल भेजने के बाद पुलिस जांच शुरू की गर्इ। जांच की कमान एएसपी सतपाल सिंह को सौंपी गई। एएसपी ने जब घटना के अलग-अलग पहलुओं पर जांच की, तो हकीकत खुल कर सामने आ गई। दरअसल, इनमें से एक खिलाड़ी के प्रेम संबंध एक राजीव खीरी नाम के शख्स से हैं। राजीव वही शख्स है जो मेरठ के होटल ऑल इज वेल में गैंग रेप कांड का आरोपी है और इस समय जेल में है। लगातार अपने प्रेमी से जेल में मुलाकात करती रही। जहां से एसिड अटैक की कहानी ने जन्म लिया। राजीव और इस खिलाड़ी ने इस युवती को फंसाने की साजिश रची। ताकि रेप के मुकदमे में दबाव बनाया जा सके और एसिड अटैक के मुकदमे को वापस लेने की आड़ में रेप कांड के मुकदमे को भी वापस करा दिया जाए आैर राजीव जेल से बाहर आ जाए। पुलिस के खुलासे के बाद महिला खिलाड़ी अपने जाल में फंस गई। दूसरी खिलाड़ी ने दोस्ती के नाते इसका साथ दिया। फिलहाल पुलिस गैंगरेप पीड़िता को जेल से बाहर निकालने की तैयारी में है। पीड़िता की शिकायत पर दोनों खिलाड़ियों पर शिकंजा कसा जाएगा।

खुद ही डाल लिया एसिड

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि 28 फरवरी की सुबह प्रैक्टिस के लिए आते समय इनमें से एक खिलाड़ी ने अपने डेयरी चलाने वाले रेसलर दोस्त से दूध फाड़ने में प्रयोग होने वाला एसिड लिया आैर एक स्लैप पर उसे डालकर खुद ही लेट गर्इ। इसके बाद उसकी दोस्त ने भी अपने हाथ में यह एसिड डाला। एसएसपी ने कहा कि दोनों खिलाड़ी ने जिस युवती पर आरोप लगाया था कि उसे बाहर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं आैर इस केस को खत्म कराया जाएगा। साथ ही रेप केस की भी जांच की जा रही है आैर उसमें चार्जशीट लगार्इ जाएगी।

यह भी पढ़ेंः होली पर कर रहे थे यह काम , एक दिन में रिकार्ड एफआर्इआर!

Updated on:
4 Mar 2018, 12:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला