4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में खेली गई खूनी होली,  देखने वाले लोगों में फैली दहशत

थाना सरूरपुर क्षेत्र में घटी घटना
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Mar 2018, 6:00 PM IST

Khooni holi

मेरठ। थाना सरूरपुर क्षेत्र में रंगों के पर्व होली पर गुरुवार की सुबह कक्केपुर के निकट बाइक सवार बदमाशें ने खून की होली खेली। जंगल में होली पर देवता पूजने जा रहे बाइक सवार दंपित को बदमाशों ने निशाना बनाया। हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए सोने के जेवरात व नगदी आदि लूट ली। इस दौरान पत्नी के साथ लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के सीने में सटाकर गोली मार दी और हवाई फायरिंग करते हुए पाथौली की और फरार हो गए। जब इस बारे में एसपी देहात राजेश कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि बदमाशों को चिन्हित किया जा चुका है। उनकी धरपकड के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी देखेंः वंचित बच्चों ने भी इस बार मनाई ऐसी होली कि देखने वाले भी रह गए दंगः देखें वीडियो

दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर में हिन्दू-मुस्लिम ने मिलकर खेली होली, खबर देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

दिन दहाड़े हुई लूट की इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस अफसर फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। गोली लगने से लहूलुहान युवक को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इलाके में जहां लगातार दस दिनों से रोज लूटमार की घटनाएं हो रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस फर्जी मुठभेड़ दिखाकर वाहवाही लूट रही है। लूट की यह दुस्साहसिक वारदात अपाचे सवार तीन बदमाशों ने की। घटना कक्केपुर गांव के जंगल में सरूरपुर संर्पक मार्ग पर हुई। कक्केपुर निवासी अमरीश गिरी पुत्र निरंगाकर गिरी अपनी पत्नी कोमल व बेटे के साथ खेतों पर देवता पूजने के लिए जा रहे थे। बताया गया है कि जब वे देवता पूजने के लिए रूके तो उनके पीछे पहले से ही लगे सफेद रंग की अपाचे सवार तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर कवर कर लिया और कोमल के गले से सोने की चेन झपट ली और कानों से सोने के कुंडल नोंच लिए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। अमरीश की जेब से मोबाइल व चार हजार रुपये की नगदी आदि लूट ली।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर के नहर में तैरती हुई दिखी ऐसी चीज कि लोगों के उड़ गए होश

बदमाशों से भिड़ गया था घायल अमरीश
अमरीश विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ गया। बदमाश को पकडकर शोर मचा दिया। इस दौरान खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पिस्टल से अमरीश के सीने से सटाकर गोली चला दी जो उसके सीने को पार करती हुई निकल गई। जिसके बाद वह लुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। तीनों बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए सरूरपुर की ओर फरार हो गए। इसके बाद कोमल ने मोबाइल से घर व सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस में लूट के बाद गोली की वारदात सुनकर हड़कंप मच गया और मौके पर पहले डायल 100 व फिर सरूरपुर पुलिस पहुंची। जिसके बाद गंभीर हालत में लहूलुहान अमरीश को सरधना सीएचसी व बाद आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी और ऑप्रेशन चल रहा था।

यह भी पढ़ेंः होली पर दिखा यहां ऐसा नजारा, जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया

घटना से इलाके में फैली दहशत
लूट की दिन दहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। बाद में सूचना पर सीओ व अन्य अधिकारी पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। बता दें कि सरूरपुर इलाके में पिछले दस दिनों से लगातार लूटमार मची हुई है, लेकिन पुलिस आए दिन फर्जी मुठभेड़ दिखाकर अफसरों की नजरों में वाहवाही लूटने में लगी हुई है, लेकिन अपराध व अपराधियों का लगातार बोलबाला बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर पब्लिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश