मेरठ

Meerut News: अधिवक्ता चेंबर में करता था किशोरी का यौन शोषण, भाजपा नेता करते थे अश्लील बातचीत, रिपोर्ट दर्ज

Meerut News : मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता पर यौन शोषण और दो भाजपा नेताओं पर किशोरी से आश्लील बातचीत करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2023, 2:17 PM IST
Meerut News: अधिवक्ता अपने चेंबर में करते थे किशोरी का यौन शोषण, भाजपा नेता करते थे अश्लील बातचीत, रिपोर्ट दर्ज
Meerut News: अधिवक्ता अपने चेंबर में करते थे किशोरी का यौन शोषण, भाजपा नेता करते थे अश्लील बातचीत, रिपोर्ट दर्ज

Meerut News: मेरठ बार एसोसिएशन पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता और दो भाजपा नेताओं के खिलाफ किशोरी से यौन शोषण और आश्लील बातचीत करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस कभी भी रमेश चंद्र गुप्ता और दोनों भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर सकती है। दोनों भाजपा नेताओं पर दुष्कर्म के आरोप हैं।

मेरठ में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता किशोरी को घर में बनाए कैंप ऑफिस में बुलाते थे और वहां पर उसका यौन शोषण करते थे। दौराला थाने में दर्ज अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर रमेश चंद गुप्ता को आरोपी बनाया है। दो भाजपा नेताओं पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया हैं। इनमें एक भाजपा नेता अधिवक्ता का भांज हैं जो महानगर में पदाधिकारी है। जबकि दूसरा भाजपा नेता प्रदेश में जिम्मेदार पद पर है। इन दोनों नेताओं पर किशोरी से अश्लील बात करने का आरोप है।

एसपी सिटी का कहना है कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। किशोरी के बयानों की सत्यता की जांच कराई जा रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पूरे मेरठ में इस मामले की चर्चा है। सोशल मीडिया पर अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के कई वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में अधिवक्ता किशोरी के साथ अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में अधिवक्ता के साथ चैंबर पर टाइपिंग का कार्य करने वाली किशोरी खड़ी नजर आ रही थी।

वीडियो वायरल होने के बाद टाइपिंग वाली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी के भाई ने दौराला थाने में 27 मई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद मेरठ बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता की सदस्यता समाप्त कर दी थी। अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता ने खुद भी मेरठ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था।

Updated on:
17 Jun 2023, 2:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला