31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: तेंदुआ के शावक और बच्चों के बीच हुई दोस्ती, वन विभाग ने रेस्क्यू कर मां से मिलाया, देखें वीडियो

Meerut news: मेरठ में आम के बाग में बच्चों को तेंदुआ का डेढ माह का शावक मिला। बच्चों और तेंदुआ शावक में दोस्ती हो गई और वो एक दूसरे के साथ खेलने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 17 Jun 2023, 9:19 AM IST

Meerut News: तेंदुआ के शावक और बच्चों के बीच हुई दोस्ती, वन विभाग ने रेस्क्यू कर मां से मिलाया, देखें वीडियो

तेंदुआ के शावक और बच्चों के बीच हुई दोस्ती

Meerut News: मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक आम के बाग में बच्चों को तेंदुआ का डेढ़ माह का शावक मिल गया। आम बाग मालिक के बच्चे तेंदुआ शावक के साथ खेलने लगे। आम बाग मालिक ने तेंदुआ शावक को बच्चों के साथ खेलते देखा तो उसने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

वन विभाग की टीम आम के बाग में पहुंची और शावक को अपने साथ ले आई। इसके बाद जंगल में वन विभाग टीम ने रेस्क्यू करके शावक को उसकी मां से मिलवा दिया। शावक अपनी मां के साथ जंगल में चला गया। मेरठ का हस्तिनापुर वन्य अभ्यारण क्षेत्र तेंदुआ प्रजाति का काफी रास आ रहा है।

जंगल में डेढ़ महीने का शावक मिला तो उसको देखने वालों की भीड़ जुट गई। मेरठ में वन विभाग की टीम ने परीक्षितगढ़ रेंज के शाहजहांपुर डिबाई में वन विभाग ने डेढ़ माह के शावक को रेस्क्यू किया।

शावक जंगल में गंगा कैनाल के पास एक आम के बाग में मिला था। बताया गया कि बाग के मालिक के शावक को बच्चों ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद बाग मालिक ने तेंदुआ शावक के पकड़े जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी।

यह भी पढ़ें : Meerut news: वरिष्ठ अधिवक्ता शारीरिक शोषण मामले में नाबालिग ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान, भारी पुलिस फोर्स तैनात

सूचना मिलने पर वन रेंज अधिकारी जगन्नाथ, वन रक्षक राजेश्वर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शावक को रेस्क्यू किया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि वन्य जीव विशेषज्ञ को शावक के बारे जानकारी दी गई। उसके बाद वन्य जीव विशेषज्ञ की देखरेख में शाम में शावक को उसकी मां से मिलाने की योजना तैयार की गई।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: पश्चिम यूपी में दो दिन बारिश के आसार, जानिए आज मौसम का हाल

बताया गया कि शावक जहां मिला था। उसे वहीं छोड़ दिया गया। इसके बाद उस पर नजर रखी गई। शुक्रवार सुबह तड़के 3:30 बजे शावक की मां पहुंची और शावक को अपने साथ ले गई। बता दें इससे पहले भी मेरठ के देहात इलाकों में कई बार तेंदुआ देखे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। हस्तिनापुर वन्य रेंज में तेंदुआ की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश