मेरठ

मेरठ में ‘राष्ट्रोदय’ में जुटेंगे पांच लाख स्वयं सेवक, घर-घर से आएगा खाना

25 फरवरी को जागृति विहार एक्सटेंशन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे  
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 4:50 PM IST
meerut

मेरठ। ‘राष्ट्रोदय’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गर्इ हैं। 25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इस कार्यक्रम में पांच लाख संघ कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य रखा गया है। जागृति बिहार एक्सटेंशन में होने वाले इस कार्यक्रम का 10 दिसंबर 2017 को हुए भूमि पूजन में भी बड़ा आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे प्रदेश भर से संघ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। ‘राष्ट्रोदय’ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ता के रूप में हिस्सा लेंगे। कार्यकर्ताआें के लिए हर घर से खाना आएगा।

इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गर्इ। इसमें ‘राष्ट्रोदय’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व प्रांतीय संघ संचालक सूर्य प्रकाश टांक ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज की अध्यक्षता में सर संघ चालक डा. मोहन भागवत का उदबोधन होगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सन 1925 से लगातार भारत के राष्ट्र जीवन में सामान्य व्यक्ति की मनोभूमिका एवं व्यवहार राष्ट्र भक्ति से युक्त हो, इस दृष्टि से प्रयासरत है। वर्तमान में आरएसएस ने स्वयं सेवकों को एकत्र करने का निश्चय किया है। बताया कि कार्यक्रम विशाल परिसर में होगा। जिसमें स्वयं सेवकों द्वारा व्यवस्थाए की जाएंगी।

लक्ष्य से अधिक जुटेगी भीड़

संघ के ‘राष्ट्रोदय’ कार्यक्रम की अभी से तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम में 2.50 लाख संघ के कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य रखा गया था। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे सूर्य प्रकाश टांक ने बताया कि अभी तक 3.20 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अभी और होने की उम्मीद की जा रही है। कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय स्तर के सभी बड़े पदाधिकारियों के अलावा सर संघ चालक मोहन भागवत भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, लेकिन वे मुख्यमंत्री के रूप में नहीं संघ के कार्यकर्ता के रूप में आएंगे। इस दौरान उनके साथ न तो कोई फ्लीट होगी और न कोई सरकारी लाव- लश्कर।

हर घर से जुटाएंगे रोटी

कार्यक्रम में आने वाले पांच लाख कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था भी अनोखी की गई है। आरएसएस के कार्यकर्ताओं के लिए मेरठ के हर घर से रोटी एकत्र की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला