मेरठ

‘कार्यकर्ता खुद को नहीं माने उपेक्षित, कभी भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान

Bhupendra Chaudhary Big Statement: BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित नहीं माने, कभी भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2026, 1:11 PM IST
former bjp state president bhupendra chaudhary big statement said every worker can get a big post
BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी का बड़ा बयान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Bhupendra Chaudhary Big Statement: उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर बागपत रोड स्थित हरमन सिटी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संयुक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय, महानगर और जिला कार्यालय के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी का ध्वज फहराया।

'भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलता है मौका'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा, '' BJP ही एक ऐसी पार्टी है, जहां परिवारवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता स्वयं को उपेक्षित ना समझे, कभी भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संगठन में हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।''

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनसे अधिक अनुभवी कार्यकर्ता होने के बावजूद उन्हें जिम्मेदारी मिली। पहले उन्हें पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया और बाद में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे वह अपना सौभाग्य मानते हैं।

मेहनत का संदेश: संगठन में सक्रिय रहें

भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में लगे रहेंगे, तो उनकी मेहनत का संदेश शीर्ष नेतृत्व तक जरूर पहुंचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्यकर्ता अभी किसी पद पर नहीं हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए और यह नहीं सोचना चाहिए कि उनमें कोई कमी है।

राजनीतिक महत्वाकांक्षा को बताया स्वाभाविक

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की इच्छा होती है कि वह पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, BDC या प्रधान बने। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, विधायक और फिर मंत्री बनने की आकांक्षा होती है। भूपेंद्र चौधरी ने इसे मानवीय प्रवृत्ति बताते हुए कहा कि यह स्वाभाविक है, लेकिन यह भी जरूरी है कि पार्टी सत्ता में बनी रहे, तभी कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेंगे।

संघर्ष से शिखर तक का सफर

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के पुराने संघर्षों की याद दिलाते हुए कहा कि BJP ने लंबा सफर तय किया है। वर्षों के संघर्ष के बाद आज पार्टी का विस्तार कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हो चुका है और सत्ता में उसकी मजबूत भागीदारी है।

अन्य नेताओं ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि पहले पार्टी की आवाज सीमित मंचों तक ही रह जाती थी, लेकिन आज देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत करने का आह्वान

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहा। नेताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने और पार्टी को और सशक्त बनाने का संदेश दिया।

Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग