मेरठ

पूर्व उपमुख्यमंत्री बोले किसान और मोदी एक दूसरे के पर्याय

32 वें दीक्षात समारोह में उपमुख्यमंत्री ने दिए मेडल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की वर्चुअल उपस्थिति मुकुल चौधरी को मिला कुलाधिपति मेडल
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2021, 11:27 PM IST
meerut-1.jpg
Former Deputy Chief Minister

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. किसान और प्रधानमंत्री मोदी दोनों एक दूसरे के पर्याय हैं। कुछ लोग किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। यह कभी नहीं होगा। किसानों की आय बढाने के पूरे जोर सरकार लगा रही है। हम 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कही। दिनेश शर्मा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 32 वां दीक्षात समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे।

दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की वर्चुअल उपस्थिति रहीं। दीक्षांत समारोह में पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को आना था लेकिन वो किन्हीं कारणों के चलते दीक्षात समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के दीक्षांत समारोह स्थल पर पहुंचने पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। दीक्षांत समारोह में मुकुल चौधरी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया। विवि के छात्र शोभित शर्मा को पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक दिया गया। छात्र प्रांशु वर्मा को चौधरी चरण सिंह स्मृति पदक से सम्मानित किया गया।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अतिथियों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। नई शिक्षा नीति देश की उन्नति में बहुत कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने मैडल और उपाधि पाने वाले छात्रों के भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश के विकास में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाने लगा है। लड़के पढ़ें नहीं तो 29 नवंबर को उत्तर प्रदेश में पुरुष दिवस मनाना पड़ेगा। कार्यक्रम में कुलाधिपति भी ऑनलाइन जुड़ीं। उन्होंने कहा कि सभी विवि ने कोरोना काल में अच्छा काम किया है। शैक्षिक प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन किया जा रहा है। नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला