गाजियाबाद में सीओ के पद पर तैनात रहे डॉ राकेश कुमार मिश्र के नाम पर भी सोशल मीडिया के जरिए पैसे मांगे जा रहे हैं।दोनों ही अधिकारियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके संबंध में पोस्ट भी डाली है कि कोई भी इन ठगों को पैसे ना दें। दोनों ही पुलिस के अधिकारियों ने इस संबंध में साइबर सेल और संबंधित जिलों में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाये जाने का यह पहला मामला नही है बल्कि इससे पहले भी कई आईपीएस अधिकारियों, वकीलों, पत्रकारों और प्रमुख नेताओं व मंत्रियों के नाम पर ठगी के प्रयास हो चुके हैं।