मेरठ

घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी चार छात्राएं, 48 घंटे बाद यहां मिली लोकेशन तो होश उड़ गए सबके

लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम रवाना हुर्इ

2 min read
May 14, 2018

मेरठ। मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र से ट्यूशन पढ़ने के लिए सुबह घर से निकली चार छात्राएं इंडियन आइडियल के आॅडिशन में भाग लेने शिमला पहुंच गई। उनकी लोकेशन पहले चंडीगढ़ के एक होटल में मिली, लेकिन जब तक मेरठ की पुलिस वहां पहुंचती, वे चारों वहां से शिमला के लिए रवाना हो चुकी थी। ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों में अपने हुनर को बाहर निकालने का जुनून सवार होने लगा है। चारों छात्राओं का घर से भागकर इंडियन आइडियल के लिए शिमला जाना इस बात का सुबूत है। इसकी जानकारी तब लगी जब एक छात्रा ने अपनी ही बहन का वाट्स एेप पर मैसेज भेजकर चंडीगढ़ में अपने होने की जानकारी दी। पुलिस को छात्राआें के एक दोस्त ने बताया कि उसने छात्राओं का एक नया सिम अपनी आईडी पर दिलवाया था, लेकिन उन्होंने दोस्त को यह नहीं बताया कि वे कहां जा रही हैं या उनके मन में क्या है। उससे तो यह कहा गया कि उसका सिम काम नहीं कर रहा उसे नए सिम की जरूरत है तो उसने सिम दिलवा दिया था।

यह भी पढ़ेंःशनि जयंती 2018: साढ़े साती हो या ढैया, सर्वार्थसिद्धि योग में शनि देव सिर्फ यह करने से होंगे प्रसन्न, जरूर करें

ये भी पढ़ें

20 दिन पहले अपहृत छात्रा जब पुलिस को मिली, तो उसने बतायी यह खौफनाक कहानी…

यह था पूरा मामला

मेरठ में चार छात्राओं के एक साथ अगवा होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। चारों छात्राएं घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। छात्राओं का शनिवार देर शाम तक भी कोई पता नहीं चल सका। इन चारों छात्राओं में से दो के पास मोबाइल फोन था, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन स्विच आफ आ रहे थे। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर दे रखी है। क्षेत्र में चार छात्राओं के एक साथ अगवा होने की घटना से हड़कंप मच गया था। अब चारों छात्राआें की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम इन्हें लेने के लिए शिमला रवाना हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

कैराना-नूरपुर उप चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर चल रहा यह खेल खुला, तो दंग रह गए सभी
Published on:
14 May 2018 12:10 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड