2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना-नूरपुर उप चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर चल रहा यह खेल खुला, तो दंग रह गए सभी

वेस्ट यूपी में अा सकती थी आंच, पुलिस गहन जानकारी के लिए जुटी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 May 2018, 1:22 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ एक बार फिर से जातीय हिंसा की आंच में झुलसने से बच गया है। हालांकि पुलिस अभी आैर गहन जांच में जुट गर्इ है। यहां पर सोशल मीडिया पर जातीय हिंसा भड़काने की बड़ी कोशिश की जा रही थी। जातीय हिंसा भड़काने के आरोप में भीम आर्मी के सात लोगों को मेरठ क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। इन लोगों पर आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया पर वाटसअप ग्रुप बनाकर अन्य जाति के लोगों के लिए भड़काऊ पोस्ट डाली जा रही थी।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में अब बिजली चोरी करते ही पकड़ लिए जाएंगे, यह फुल प्रूफ प्लानिंग हुर्इ तैयार

यह भी पढ़ेंः मेरठ के नीरव मोदी का एक आैर लेनदार सामने आया, इसकी चेतावनी ने सबके उड़ा दिए होश

चुनाव से पहले जातीय हिंसा भड़काने का आरोप

पुलिस सूत्रों की मानें तो इनका इरादा कैराना-नूरपुर उप चुनाव आैर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जातीय हिंसा भड़काने का था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए लोग कई राजनीतिक लोगों के संपर्क में थे। काल्स डिटेल और मोबाइल नंबर के आधार पर निकवाई गई सीडीआर से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस से पूछताछ में इन नेताओं के नाम पकड़े गए युवकाें ने बता दिए हैं। जिसके आधार पर इन नेताओं पर भी बड़ी कार्रवाई की बात चल रही है। पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि उन्होंने अपने अपने क्षेत्र बांटे हुए थे और उन क्षेत्रों में चल रहे वाट्स एेप ग्रुपों में खुद से जोड़ा हुआ था, जिसमें वे जातीय, भड़काऊ पोस्ट इन वाट्स एेप ग्रुपों में डाल रहे थे। मेरठ की सर्विलांस,साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें जिले में चलने वाले कुछ वाट्स एेप ग्रुपाें पर नजर रख रही थी। जिले में करीब 12 ऐसे वाट्स एेप ग्रुप चल रहे थे जो भीम आर्मी के सदस्यों के द्वारा बनाए हुए थे और उन पर अन्य जाति के लिए भड़काऊ पोस्टें डाली जा रही थी। एक विशेष जाति को एकजुट करने की अपील की जा रही थी।

यह भी पढ़ेंः योगी की यह मंत्री बोली- रजवाड़े देश की आजादी की राह में थे विलेन

यह भी पढ़ेंः मेरठ के इस परिवार को मिला अखिलेश का सहारा, भाजपा पर साधा निशाना

पोस्टों में दो अप्रैल का भी जिक्र

इन पोस्टों में दो अप्रैल को हुई हिंसा का भी जिक्र किया जा रहा था। एकजुट होकर मीटिंग करने की सलाह दी जा रही थी। भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की बात की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रुप एडमिन और पोस्ट करने वाले अन्य लोगों को हिरासत मे लिया है। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें हैं रविद्र, राहुल, संदीप प्रमुख हैं जो ग्रुप बनाकर ग्रुप एडमिन का कार्य कर रहे थे और बाकी अन्य चार इनमें पोस्ट डाला करते थे। एसएसपी राजेश पांडे के अनुसार सभी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिन नंबरों का प्रयोग कर रहे थे इन नंबरों को तीन-तीन महीने का नेट पैक डलावाया जाता था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश