Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज शनिवार को सुबह सराफा बाजार खुलने के बाद कारोबारी सत्र में सोना चांदी की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ। मेरठ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 51,740 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत आज मेरठ सराफा बाजार में 63,020 रुपये प्रति किग्रा है। इससे पहले शुक्रवार को दोनों धातुओं के दाम में बदलाव हुआ था। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 800 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। जबकि सोना भी 330 रुपये महंगा हुआ था।
Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज मेरठ सराफा बाजार में कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना चांदी के दामों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि आज सीएनजी की कीमत सुबह छह बजे बढ़ा दी गई। सोना चांदी के दाम की बात करें तो मेरठ सराफा बाजार में आज सोने की कीमत 51740 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का भाव आज सराफा बाजार में 63020 रुपये प्रति किलोग्राम है।
इससे पहले 19 मई यानी गुरूवार को चांदी के दाम में 390 रुपये की कमी आई थी तो वहीं सोने का भाव 50 रुपये तक बढ़ गए थे। जिसके बाद गुरुवार को चांदी का बाजारी भाव 62,220 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया था। वहीं सोना 50 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ था। जिसके बाद गुरुवार को मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 51,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। बता दें कि 18 मई को भी 24 कैरेट सोने की कीमत में कमी आई थी।
बुधवार केा मेरठ में 24 कैरेट सोने के दाम में 80 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई थी। जिसके बाद इसके दाम 51,360 तक पहुंच गए थे। जबकि चांदी के दाम में तेजी आई थी। बुधवार को चांदी की कीमत 240 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गई थी। जिसके बाद चांदी के दाम बुधवार को 62,610 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गए थे। इन दिनों सोना चांदी के दामों में बदलाव आ रहा है। प्रतिदिन सराफा बाजार में दाम ऊपर नीचे हो रहे हैं। हालांकि इस समय सहालग का सीजन जोरों पर है। जिसके चलते बाजार में सोना और चांदी के जेवरों की मांग बनी हुई है। लेकिन वहीं सराफा बाजार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि इस बार वैसी डिमांड नहीं है जो तीन साल पहले थी।