मेरठ

Gold Silver Rate Today : आज एक नवंबर को जमकर खरीदें सोना,एक माह में इतने गिरे दाम

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज से नवंबर माह की शुरूआत हो रही है। अगर आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो देर मत कीजिए। बता दें कि इस बार अक्टूबर माह के शुरूआत से ही सोना और चांदी कीमतों में कमी बनी रही। सोने और चांदी के भाव में जहां एक बार बीच में तेजी आई तो उसी तेजी से सोना और चांदी के भाव भी गिरे। 15 अक्टूबर के बाद सोना और चांदी की खरीद में उछाल आया और सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हुई।

less than 1 minute read
Nov 01, 2022
Gold Silver Rate Today : आज एक नवंबर को जमकर खरीदें सोना,एक माह में इतने गिरे दाम

Gold Rate Gold Price Today in Meerut अक्टूबर माह में सोना और चांदी के भाव की बात करें तो अक्टूबर में 24 कैरेट सोने की सबसे अधिक कीमत 51,980 रुपये प्रति दस ग्राम रही। जबकि 24 कैरेट सोने का मेरठ की सराफा मंडी में अक्टूबर में सबसे कम दाम 50,150 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। अक्टूबर माह में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 50,815 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। जबकि 1 अक्टूबर को जब सराफा बाजार खुला तो 24 कैरेट सोना का भाव 50,180 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।

जबकि 31 अक्टूबर को महीने के समापन पर 24 कैरेट सोने का भाव 50,380 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। अक्टूबर माह में चांदी के दाम की बात करें तो मेरठ सराफा बाजार में चांदी का मिजाज कुछ यू रहा। सराफा बाजार में अक्टूबर माह में 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी की कीमत सबसे अधिक 61,810 रुपये प्रति किलोग्राम तक रही। वहीं अक्टूबर माह में ही चांदी का सबसे कम दाम 55,290 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहा।

अक्टूबर में मेरठ सराफा बाजार में चांदी का औसत मूल्य 58,065 रुपये प्रति किलोग्राम तक रहा। जबकि 1 अक्टूबर को सराफा बाजार खुलने पर चांदी का भाव 56,810 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। 31 अक्टूबर को माह की समाप्ति पर चांदी का समापन भाव 57,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

Published on:
01 Nov 2022 09:08 am
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड