मेरठ

Gold Rate Today : सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो न करें देर, आज ये है बाजार भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut : आज शनिवार को सोना—चांदी के दाम जानकार चौक जाएंगे। आज सोना—चांदी की कीमत में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ। आज दोनों धातुओं के दाम स्थिर हैं। शनिवार को कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना चांदी के दामों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ। यानी आज सोना चांदी अपने कल वाले पुराने बंद भाव पर ही खुले।

2 min read
Jan 15, 2022
Gold Rate Today : सोना चांदी खरीदने का इन दो दिन बेहतर मौका, ये है आज का बाजार भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut : पिछले कई दिनों से सोना चांदी के दामों में बदलाव के बाद आज दोनो की कीमतों में स्थिरता देखी गई। यानी आज सोना चांदी की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं दिखाई दिया। मेरठ सराफा बाजार में आज सोना के भाव 48,870 रुपये प्रति दस ग्राम रहे और चांदी की कीमत 63,390 रुपये प्रति किग्रा है। कल शुक्रवार केा सराफा बाजार बंदी के समय भी सोना चांदी का यहीं भाव था। ज्वैलर्स एसोसिएशन का मानना है कि आज और कल यानी रविवार को सोने चांदी के दामों में स्थिरता बनी रहेगी। बाजार में अब सोमवार को ही बदलाव आने की कुछ गुजांइश है। वैसे इन दिनों सराफा बाजार में सोना चांदी की मांग में भी कमी आई है। जिससे बाजार में मंदी छाई हुई है। यह मंदी कब तक रहेगी इसके बारे में अभी कुछ ठीक तरह से नहीं कहा जा सकता।

इससे पहले शुक्रवार को यानी मकर संक्रांति को सोना चांदी के दामों में बदलाव आया था। शुक्रवार को सोना जहां सस्ता हुआ था तो वहीं चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। सोना शुक्रवार को 70 रुपये सस्ता हुआ था जो कि बाजार खुलने के बाद यह गुरुवार के भाव से 70 रुपये नीचे गिर गया था और इसकी कीमत 48,870 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं चांदी भी शुक्रवार के कारोबारी सत्र की शुरूआती दौर में 70 रुपये उछली। इसके बाद चांदी की कीमतें 63,390 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई।

बता दें कि इस सप्ताह सोना चांदी की कीमतों के लिए उथल पुथल वाला रहा है। दोनों धातुओं के दामों में इस सप्ताह हर रोज बदलते रहे हैं। सोना और चांदी कीमतों में इससे पहले गत गुरुवार को इजाफा हुआ था। इससे पहले बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी थी। गुरुवार को सोना 120 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 770 रुपये प्रति किग्रा महंगी हुई थी। दोनों ही धातुओं में पिछले दिनों लगातार दूसरे दिन दामों में बढ़ोत्तरी देखी गई थी।

इस सप्ताह गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतें कारोबारी सत्र के शुरू होते ही बढ़ गई थी। 13 जनवरी यानी बुधवार को सोना 48,820 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि चांदी की कीमत बाजार बंद होने के समय 62,550 रुपये प्रति किग्रा पर थी। लेकिन गुरुवार को जैसे ही बाजार खुला सोना और चांदी के दामों ने उछाल मारा। बढ़त के साथ सोने की कीमत 48,940 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 63,320 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई थी।

Published on:
15 Jan 2022 10:30 am
Also Read
View All