मेरठ

Gold rate today: सोना-चांदी के कम हुए दाम, जानिए आज यूपी में क्या है भाव

जनवरी माह से सोना चांदी की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लगा है। शुक्रवार को सोना चांदी की कीमतें कम हुईं थी। आज सोना-चांदी के दाम स्थिर हैं।

2 min read
Feb 19, 2023
मेरठ में आज स्थिर हैं सोने के दाम

आज सोने और चांदी की खरीदने का अच्छा मौका है। आज रविवार 18 फरवरी को सोने-चांदी के दाम स्थिर हैं। शुक्रवार 17 फरवरी को सोना चांदी के दाम कम हुए थे। ऐसे में सोने की खरीदारी करने का सही समय है।


रिकार्ड तेजी के बाद आई गिरावट
सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी के बाद शुक्रवार को गिरावट के बाद से दाम स्थिर हैं। आज सोने या चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यह पता करना जरूरी है कि शहर में सोना-चांदी किस भाव मिल रहा है।

मेरठ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 56,280 रुपए प्रति दस ग्राम है। जबकि 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव मेरठ में 65,810 रुपए प्रति किलोग्राम है।


230 रुपए की आई थी कमी
शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत लखनऊ में 230 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर 56,200 पर पहुंच गई थी। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 51,480 रुपए प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ में चांदी के दाम में 200 रुपए की कमी आई थी।

जिसके बाद इसका भाव 65,200 रुपए प्रतिकिलो है। हालांकि, उम्मीद है कि सोने-चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव आगे जारी रहेगा।

यूपी के महानगरों में सोने का रेट
कानपुर में 24 कैरेट सोने का रेट 56,660 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 51,950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
वाराणसी में 24 कैरेट सोना 56,510 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 51,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

प्रयागराज में 24 कैरेट सोना 56,510 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 51,800 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। गोरखपुर में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Published on:
19 Feb 2023 09:40 am
Also Read
View All