27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ कैैंट बोर्ड का चुनाव 30 अप्रैल 2023 को होगा, रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

मेरठ कैंट बोर्ड का चुनाव 30 अप्रैल 2023 को होगा। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 18 Feb 2023, 6:48 PM IST

मेरठ कैैंट बोर्ड का चुनाव 30 अप्रैल 2023 को होगा, रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

मेरठ छावनी परिषद वार्ड चुनाव के लिए 30 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट।

रक्षा मंत्रालय ने 17 फरवरी 2023 को अधिसूचना जारी कर 57 छावनी में चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। गजट नोटिफिकेशन के अनुसार मेरठ छावनी परिषद सहित देश की सभी 57 छावनी में 30 अप्रैल 2023 को चुनाव होगा।

आदेश संयुक्त सचिव राकेश मित्तल के द्वारा सभी छावनी परिषद को भेजा गया है। आदेश मेरठ छावनी परिषद पहुंचने के बाद से चुनावी सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं।

बता दें कि मेरठ छावनी चुनाव राजनैतिक दलों के लिए काफी प्रतिष्ठा का चुनाव माना जाता रहा है।

यह भी पढ़ें : मेरठ पुलिस की हिरासत से फरार हुए दो बदमाश, अधिकारियों में हड़कंप

खासकर भाजपा के लिए। मेरठ की कैंट विधानसभा सीट का अधिकांश हिस्सा इसी मेरठ छावनी के अंतगर्त आता है। मेरठ छावनी में आठ वार्ड हैं। जिसमें 30 अप्रैल को चुनाव होना है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से छावनी परिषद के दावेदारों में हलचल तेज हो गई है।

आठ साल पहले हुए थे मेरठ छावनी परिषद के चुनाव
आठ साल पहले छावनी परिषद के लिए मतदान हुआ था। जिसमें 17 मई 2015 को छावनी परिषद की जनता ने अपने मत का उपयोग किया था।

यह भी पढ़ें : बिग बॉस की किचन क्वीन अर्चना गौतम का यूपी गेट से मेरठ तक स्वागत

मतदान के दौरान छावनी परिषद क्षेत्र पुलिस और सेना के जवान सुरक्षा में तैनात होंगे। इसके अलावा लोकल इंटेलीजेंस और आर्मी इंटेलीजेंस की निगाहें इस चुनाव पर लगी है। छावनी क्षेत्र के कुल आठ वार्डों में चुनाव होना है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग