27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस की किचन क्वीन अर्चना गौतम का यूपी गेट से मेरठ तक स्वागत

बिग बॉस में दम दिखाने वाली मेरठ की बेटी अर्चना गौतम 19 फरवरी को मेरठ आ रही हैं। यूपी गेट में प्रवेश करते ही उनका स्वागत किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 17 Feb 2023, 7:44 PM IST

बिग बॉस की किचन क्वीन अर्चना गौतम का यूपी गेट से मेरठ तक स्वागत

बिग बॉस में भाग लेने वालीं मेरठ निवासी अर्चना गौतम।

बिग बॉस फ्रेम अर्चना गौतम अपने शहर मेरठ में 19 फरवरी को आएगी। अर्चना गौतम के स्वागत की तैयारी में परिजन जुटे हैं। अर्चना गौतम सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगी।


उसके बाद वहां से यूपी गेट से होते हुए मोहन नगर से मुरादनगर, मोदीनगर, परतापुर, बागपत अड्डे, बेगमपुल से कचहरी मार्ग होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचेंगी। वहां से वह सर्किट हाउस पहुंचकर अर्चना मीडिया को संबोधित करेंगी।


यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर एटीएस और आरएएफ के हाथ में होगी मेरठ के औघडनाथ मंदिर की सुरक्षा


आईजी को पत्र लिखकर दी रूट की जानकारी
अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने आईजी को पत्र लिखकर रूट की जानकारी दी है। उन्होंने सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की मांग की है। अर्चना गौतम का मेरठ में आवास सुशांत सिटी में है।


अर्चना गौतम के पिता गौतमबुद्ध ने बताया कि बिग बॉस में साढ़े चार महीने रहकर बेटी 19 फरवरी को मेरठ आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने मेरठ का नाम रोशन किया है।


यह भी पढ़ें : Mahashivaratri 2023: 60 साल बाद लग रहे तीन शुभ योग, शिव पूजा का मिलेगा कई गुना फल
उन्होंने कहा कि मेरठ की अर्चना गौतम आज लोगों के जनता के दिलों पर छा गईं। बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 में किचन क्वीन के रूप में अर्चना गौतम खूब लोकप्रिय हुई थी। अर्चना ने अपनी बेबाकी से शो में बात रखी थी।


रविवार को शो के ग्रांड फिनाले में अर्चना ने शीर्ष चार में जगह बनाई थी। बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर मंच पर पहुंची अर्चना भावुक हो गईं थी।


यह भी पढ़ें : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आश्रम में कर रहा घुड़सवारी, घोड़े के साथ लगाई दौड़

उन्होंने कहा कि मेरठ और देश की जनता की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग