27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ पुलिस की हिरासत से फरार हुए दो बदमाश, अधिकारियों में हड़कंप

मेरठ में पुलिस हिरासत से लूट के आरोपी दो बदमाश फरार हो गए हैं। फरार बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 18 Feb 2023, 5:37 PM IST

मेरठ पुलिस की हिरासत से फरार हुए दो बदमाश, अधिकारियों में हड़कंप

हिरासत से फरार बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस।

आज शनिवार को लूट के आरोपी दो बदमाश पुलिस हिरासत से फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने की जानकारी लगने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें : लूट मे कामयाब न होने पर जानलेवा हमला करता था मुठभेड़ मे घायल बदमाश

तीन घंटे में की थी पांच लूट
पुलिस हिरासत से फरार बदमाशों ने 3 फरवरी को एनएच-58 के पास तीन घंटे में लूट की पांच वारदात को अंजाम दिया था। फरार बदमाशों के नाम नसीमुद्दीन और विकास हैं।

यह भी पढ़ें : Kanpur Dehat Fire Case :मड़ौली कांड में थानेदार ने महादेव से मांगी थी माफी,वायरल हुआ वीडियो

दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम व पुलिस ने हाइवे पर 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस टीम ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया था।

यह भी पढ़ें : 5 साल छोटे लड़के पर 3 साल के बच्चे की मां का आया दिल, फेसबुक फ्रेंड के साथ हो गई फरार

थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि तीन चौकियों के बीच में लूट की पांच वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग