
अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो गए हैं। एक हफ्ते में इसमें करीब 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की उम्मीद की जा रही थी।
यूपी में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। इससे आम लोगों को राहत मिली है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : IPL 2023: लखनऊ पहली बार करेगा आईपीएल की मेजबानी, होंगे 7 मैच
लखनऊ और नोएडा में पेट्रोल का दाम
लखनऊ में आज पेट्रोल का दाम 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर है। प्रदेश के औद्योगिक महानगर नोएडा में आज रविवार को पेट्रोल 96.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपए प्रति लीटर है।
वाराणसी और आगरा में तेल का दाम
वाराणसी में पेट्रोल का दाम 96.67 रुपए और डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर है। आगरा में रविवार को पेट्रोल का भाव 96.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.80 रुपए प्रति लीटर है।
मेरठ और गोरखपुर में पेट्रोल का दाम
मेरठ में आज पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.49 रुपए है। गोरखपुर में आज रविवार 19 फरवरी को पेट्रोल का भाव 96.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 90.16 रुपए प्रति लीटर है।
बरेली में पेट्रोल का दाम
बरेली में आज पेट्रोल का दाम 96.67 रुपए और डीजल की कीमत 89.85 रुपए प्रति लीटर है। प्रयागराज में रविवार को पेट्रोल की कीमत 97.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 90.38 रुपए प्रति लीटर है।
Updated on:
19 Feb 2023, 8:20 AM IST
Published on:
19 Feb 2023, 8:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.