27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mainpuri में रसगुल्ले के लिए दुल्हन के मौसा को युवकों ने पीट-पीटकर कर मार डाला

मैनपुरी जिले में शादी समारोह में दुल्हन के मौसा की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के मौसा की पिटाई की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मैनपुरी

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 18 Feb 2023, 8:35 PM IST

rasgulla death news in mainpuri

मैनपुरी जिले में रसगुल्ले को लेकर शादी में विवाद हो गया। इस दौरान दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद गमगीन माहौल के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं और देर रात ही दुल्हन विदा की गई। यह घटना मैनपुरी के कुरावली के गांव बीकापुर में गुरुवार रात की है।

भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ
शादी के समय रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी। इसी घटना में ज्यादा चोट लग जाने की वजह से दुल्हन के मौसा की मौत हो गई। कई लोगों ने मिलकर दुल्हन के मौसा को पीटा था। इस झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया।

दुल्हन के मौसा मृतक रणबीर सिंह अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में शादी में आए थे। वह बाराती में दावत खा चुके थे। गांव के ही रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका। जिससे विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते मारपीट में बदल गई कहासुनी
रामकिशोर और ग्रामीणों के बीच रसगुल्लों को लेकर कहासुनी हो गयी जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसके बाद रजत और अजय पक्ष के लोगों ने रणबीर सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी, वहीं मृतक का ***** रामकिशोर को गंभीर हालात में सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: मौलवी बोले- Bageshwar Dham के बाबा पाकिस्तान चले जाने की दे रहे हैं धमकी, उन्होंने ऐसा क्या कहा

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी राजेश कुमार ने बताया, “शादी में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चौथा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में अभी जुटी हुई है।”

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, “गांव में कुछ लोग अक्सर गरीब परिवारोंं की शादी में इस तरह की हरकत करते हैं। शादी समारोह से खाने पीने की चीजें ले जाते हैं। इसको लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। विवाद करने वाले लोग रसूखदार होने की वजह से गरीब परिवार के लोग कुछ भी नहीं कर पाते। इस वजह से हालत जस के तस बने हुए हैं।