27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azam को एक और झटका, Johar शोध संस्थान से 15 दिन में छोड़ना होगा कब्जा

SP National General Secretary Mohammad Azam Khan की रामपुर में मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अब अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने उनके ट्रस्ट को नोटिस भेजा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 18 Feb 2023, 9:32 PM IST

SP National General Secretary Mohammad Azam Khan

रामपुर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के जौहर ट्रस्ट को नोटिस जारी हुआ है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में 15 दिन के भीतर जौहर शोध संस्थान से कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया है। यह ट्रस्ट सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां का है।

निजी ट्रस्ट में लीज पर लिया था शोध संस्‍थान
सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे आजम खां ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का सरकारी शोध संस्थान अपने निजी ट्रस्ट में लीज पर लिया था। आरोप है कि इसके लिए कई बार नियमों को भी बदला गया। यहां तक कि शोध संस्थान के उद्देश्यों को भी सपा सरकार ने बदल दिया था।

सौ रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से 99 साल का लिया था लीज
योगी सरकार ने आते ही सपा नेता आजम खां के खिलाफ तमाम जांचें शुरू कराई। इस दौरान ही एसआईटी की जांच में सामने आया कि करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बने इस शोध संस्थान को आजम खां ने सौ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से 99 साल की लीज पर लिया था। बाद में कई नियम बदलवा दिए।

कैबिनेट बैठक में शोध संस्‍थान वापस लेने का प्रस्ताव पास
एसआईटी की रिपोर्ट के बाद जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में हुई योगी कैबिनेट की बैठक में जौहर ट्रस्ट से जौहर शोध संस्थान वापस लेने का प्रस्ताव पास किया गया। जिसकी अब स्थानीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंकित मित्तल की ओर से मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को पंद्रह दिन का समय देते हुए जौहर शोध संस्थान से कब्जा छोड़ने का नोटिस दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग