27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: लखनऊ पहली बार करेगा आईपीएल की मेजबानी, होंगे 7 मैच

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का ऐलान हो गया है। इस बार लखनऊ पहली बार IPL की मेजबानी करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 18 Feb 2023, 12:43 PM IST

7 Matches of IPL 2023 Will be Played at Ekana Stadium in Lucknow

यह तस्वीर लखनऊ के इकाना स्टेडियम की है। यहां IPL 2023 के 7 मैच खेले जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने शुक्रवार को IPL 2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया है। IPL की शुरुआत 31 मार्च को होगी। लखनऊ पहली बार IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग की मेजबानी करेगा।

यह भी पढ़ें-Firozabad News: बारात की गाड़ी से उतरकर प्रेमी संग दुल्हन फरार

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 7 मैच खेले जाएंगे। यहां पहला मैच एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। इसकी जानकारी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने अधिकृत ट्विटर अकाउण्ट से भी दी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले साल IPL में एंट्री की थी। लखनऊ को अपने पहले सत्र में घरेलू मैदान पर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन, केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इस सत्र में 7 मैच खेलेगी।

इकाना में लखनऊ सुपर जायंट्स इन टीमों के खेलेगी मैच
01 अप्रैल : दिल्ली कैपिटल्स से
07 अप्रैल : सनराइजर्स हैदराबाद से
15 अप्रैल : पंजाब किंग्स से
22 अप्रैल : गुजरात टाइटन्स से
01 मई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से
04 मई : चेन्नई सुपर किंग्स से
16 मई : मुम्बई इण्डियन्स से

4 साल से था मैच का इंतजार
पिछले चार साल से लखनऊ स्टेडियम को IPL मैचों का इंतजार था। 2019 में उम्मीद थी कि लखनऊ में मैच होंगे, लेकिन हुए नहीं। 2020 और 2021 में कोरोना के कारण IPL खाड़ी देशों में हुआ। 2022 में जब लखनऊ की टीम शामिल हुई तो लगा कि इस बार मैच इकाना में स्टेडियम में होंगे। लेकिन सभी मैच मुम्बई और पुणे में खेले गए।

IPL की मेजबानी मिलना प्रदेश के ल‌िए गौरव की बात : निदेशक
इकाना स्पोर्ट्स सिटी के प्रबंध निदेशक उदय सिन्‍हा ने कहा,‘IPL मैचों की मेजबानी मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हमारी तैयारी पूरी है। आउट फील्ड पर तेजी से काम किया जा रहा है। सर्किल के भीतर मेहनत की जा रही है। पिचों पर नए क्यूरेटर संजीव अग्रवाल की देखरेख में काम हो रहा है। खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, जिमनेजियम, मीडिया बॉक्स आदि पहले से ही तैयार हैं।’