मेरठ

एशिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में बेतहाशा गिरावट, जानिये आज के भाव

Highlights - मेरठ के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दाम गिरे - इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट का असर भारत में भी

less than 1 minute read
Dec 10, 2020

मेरठ. ग्लोबल मार्केट में कमजोर पड़ते सोने-चांदी भाव (Gold Silver Rate) के कारण घरेलू बाजारों में भी लगातार गिरवट का दौर जारी है। एशिया के सबसे बड़े मेरठ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver price today) में भारी गिरावट देखने को मिली है। मेरठ के सर्राफा बाजार में 10 दिसंबर 2020 को 10 ग्राम सोने के रेट (Gold Price Today) 870 रुपए टूट गए। वहीं, चांदी के दाम भी 1740 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट का असर भारत में भी दिख रहा है।

सोने का भाव

मेरठ के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव (Gold Price 10 December 2020) को 870 रुपए घटकर 50,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) हो गए हैं। जबकि बुुधवार 9 दिसंबर को 24 कैरेट सोने के भाव 51,300 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।

चांदी का भाव

सोने की तरह चांदी के भाव में भी गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ के सर्राफा बाजार में शुद्ध चांदी का भाव 1740 रुपए टूटकर 65,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। जबकि 9 जनवरी को चांदी के भाव 66,740 रुपए प्रति किलोग्राम थे।

सोना (प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट में)

10 दिसंबर 50,430
9 दिसंबर 51,300
8 दिसंबर 51,130
7 दिसंबर 50,340
6 दिसंबर 50,470
5 दिसंबर 50,470
4 दिसंबर 50,470
3 दिसंबर 50,110
2 दिसंबर 49,720
1 दिसंबर 49,050

शुद्ध चांदी (प्रति किलो)

10 दिसंबर 65,000
9 दिसंबर 66,740
8 दिसंबर 67,050
7 दिसंबर 65,330
6 दिसंबर 65,140
5 दिसंबर 65,140
4 दिसंबर 65,140
3 दिसंबर 64,830
2 दिसंबर 64,700
1 दिसंबर 61,650

Published on:
10 Dec 2020 05:25 pm
Also Read
View All