मेरठ

मुठभेड़ के दौरान गोतस्कारों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, महकमे में मच गया हड़कंप

पुलिस ने चार गोतस्करों को किया गिरफ्तार, पांच हुए फरार
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 11:15 PM IST
meerut
मुठभेड़ के दौरान गोतस्कारों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, महकमे में मच गया हड़कंप

मेरठ। गोतस्करों के ऊपर से खाकी का भय समाप्त हो गया है। मेरठ जनपद में आए दिन गोतस्करों की मुठभेड़ हो रही है। इसके बावजूद गोतस्करों का दुस्साहस देखिए कि वे खाकी से ही भिड़ने को तैयार हैं। जानीखुर्द पुलिस की रात के समय गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। गोतस्करों ने दो सिपाहियों के गले में रस्सी का फंदा डाल दिया और उनकी हत्या का प्रयास किया।

मुठभेड़ के दौरान गोतस्करों ने हमला किया

पुलिस की दो मोबाइल व पेट्रोलिंग पार्टियों ने कस्बा सिवालखास के आउटर कार्डन (जंगल) की ओर नाले के पुल के पास मुन्ने के ईंख के खेत में छापा मारा था। गोकशी करते हुए नौ व्यक्तियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से भारी मात्रा में गोमांस के अवशेष व गोकशी में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के समय सभी नौ आरोपियों ने संयुक्त रूप से एक साथ मिलकर पुलिसकर्मियों की हत्या करने के उद्देश्य से हमला किया।

गले में रस्सी का फंदा डाला, वर्दी फाड़ी

इसी मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने की कोशिश की गई। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी थी। मुठभेड़ में पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पांच आरोपी फरार होने में सफल हो गए। कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह व सुशील कुमार को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पांचली खुर्द भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार गोतस्करों ने अपने नाम सोनू, जान मोहम्मद, मोहसिन व अखलाक निवासी कस्बा सिवालखास थाना जानी बताए, जबकि फरार आरोपियों में कल्लू, इरफान, तमकीन, शाहिद व शादाब अंसारी निवासी कस्बा सिवालखास शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला