मेरठ

एक दिन पहले ही करवायी थी लव मैरिज, इस पर होने वाली पंचायत के लिए जाते समय ही…

मेरठ के हस्तिनापुर का मामला, हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 9:54 AM IST
meerut
एक दिन पहले ही करवायी थी लव मैरिज, इस पर होनी थी पंचायत, उससे पहले ही...

मेरठ। मेरठ का हस्तिनापुर इलाका एक बार फिर गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। एक दो नहीं पूरे 12 राउंड चली गोलियों से लोगों में दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों में कैद हो गए, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते हत्यारोपी एक ग्राम प्रधान की हत्या कर हवा में गोलियां चलाते फरार हो गए। प्रधान की अपने पड़ोसी गांव से ही रंजिश चल रही थी। जिसके चलते पाली गांव के युवकों पर हत्या का आरोप मृतक प्रधान के परिजनों ने लगाया है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान ने एक लव मैरिज करार्इ थी, इसको लेकर अलीपुर मोरना में पंचायत होनी थी। ग्राम प्रधान की पंचायत में जाते समय हत्या की गर्इ।

यह भी पढ़ेंः रमजान में रोजेदार रखें इन बातों का ध्यान तो रहेगा फायदेमंद

एक दिन पहले ही करार्इ थी लव मैरिज

बताते हैं कि गुरुवार को खोड़ दयालपुर के २४ वर्षीय ग्राम प्रधान अर्जुन ने अपने ही गांव के युवक की मुजफ्फरनगर की लड़की से कोर्ट मैरिज करार्इ थी। लड़की के रिश्तेदार अर्जुन के गांव के पड़ोसी गांव पाली में रहते हैं। आराेप है कि इस लव मैरिज से लड़की के रिश्तेदार बेहद नाराज थे। इस संबंध में अलीपुर मोरना में पंचायत होनी थी। इसमें ग्राम प्रधान अर्जुन को भी बुलाया गया था। पंचायत में जाने से पहले ही रास्ते में अर्जुन की स्कार्पियो गाड़ी में पांच बदमाशों ने उसे रोककर पांच गोली मारी उसे तीन गोली मारी। जब बदमाश अर्जुन पर गोलियां बरसा रहे थे, उसका भार्इ मोनू व पिता विक्रम भी वहां ग्रामीणों के साथ पहुंच गए थे, क्योंकि कुछ देर पहले ही अुर्जन को भनक लग गर्इ थी कि उसे मारने का प्लान बनाया जा रहा है आैर उसने यह बात फोन करके अपने भार्इ को बतार्इ थी। गाेलियां मारने के बाद पांचों कार छोड़कर पैदल ही वहां से भाग गए। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घायल सीएसचसी में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का हंगामा, जाम लगाया

गांव खोड़ दयालपुर के गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान अर्जुन के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया तथा वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास किया। इसके चलते दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे एसपी देहात और कई सर्किल के सीओ व पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाला। मृतक के भाई मोनू ने बताया कि करीब एक बजे उसके भाई अर्जुन का फोन उसके पास आया और उसने कहा कि कुछ लोग उसको मारने की फिराक में हैं। वह अन्य लोगों को लेकर जल्द ही ग्राम अलीपुर मोरना में पहुंचे। प्रार्थी अपने पिता विक्रम सिंह को लेकर बाइक से मौके पर पहुंचा तो उसके भाई अर्जुन पर पांच युवक तमंचे, रिवाल्वर और माउजर से गोलियां बरसा रहे थे। उन्होंने जब रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी धमकी दी और दो तीन फायर उसके और पिता के ऊपर किए। इसके बाद हमलावर गांव में ऐलान करते हुए फायरिंग करने लगे कि अगर किसी ने हमारे खिलाफ गवाही दी तो उसका भी अंजाम यहीं होगा। मौके पर पहुंचे एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला