2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व विधायक की पत्नी की बहन ने महिला को भेजे गंदे एमएमएस और कहा…

मेरठ में एक महिला ने एसपी क्राइम से की शिकायत, साइबर सेल ने शुरू की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 18 May 2018, 1:35 PM IST

MMS

पूर्व विधायक की पत्नी की बहन ने महिला को भेजे गंदे एमएमएस और कहा...

मेरठ। महिलाएं भी अब साइबर क्राइम के मामले में पुरुषों से बिल्कुल पीछे नहीं हैं। अब महिलाओं द्वारा भी लोगों को अश्लील मैसेज और एमएमएस भेजने की शिकायतें पुलिस को मिल रही हैं। ऐसा ही एक मामला मेरठ में सामने आया है, जहां जब पीड़िता ने अश्लील मैसेज भेजने का विरोध किया तो आरोपी महिला ने खुद को पूर्व विधायक की रिश्तेदार बताया और जान से मरवाने की धमकी भी दे डाली।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भाजपा ने बनार्इ सरकार तो कांग्रेसियों ने एेसे जताया विरोध

शूटरों से मरवाने की दी धमकी

मुजफ्फरनगर के एक पूर्व विधायक की रिश्तेदार पर श्याम नगर की रहने वाली महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे शूटरों से मरवाने की धमकी दी गई। इस पर पीड़ित महिला ने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। श्याम नगर की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि आरोपी खुद को बसपा के एक पूर्व विधायक की पत्नी की बहन बताती है। आरोपी महिला ने उनके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज भेजे हुए हैं। वह बार-बार उनसे मिलने का दबाव भी डाल रही है। पीड़िता ने मिलने से मना किया तो आरोपी महिला ने मैसेज के जरिए उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें अपने शूटरों से मरवा देगी।

यह भी पढ़ें: आपके बिजली बिल में है गड़बड़ी तो घर बैठे ऐसे होगा ठीक

साइबर सेल को भेजा गया नंबर

आरोप है कि मैसेज में गलत शब्दों व अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। इस बारे में एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि महिला का नंबर साइबर सेल को भेज दिया गया है। जल्द ही पता चल जाएगा कि यह महिला पूर्व विधायक की रिश्तेदार है या फिर कोई फ्रॉड। साइबर सेल ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की बहन के साथ जीजा ने कर दिया एेसा कांड, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

पूर्व विधायक ने रिश्तेदारी से किया था इंकार

एसपी क्राइम से शिकायत करने वाली पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि वह पूर्व विधायक की रिश्तेदार है तो उन्होंने पूर्व विधायक के मोबाइल नंबर पर फोन करके शिकायत की, लेकिन उन्होंने मुजफ्फरनगर की इस महिला को अपनी पत्नी की बहन होने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

देखें वीडियो: ग्रह कलेश के चलते महिला ने गंग नहर के पुल से लगाई छलांग

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश