2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में भाजपा ने बनार्इ सरकार तो कांग्रेसियों ने एेसे जताया विरोध

राज्यपाल पर भी खड़े किए ये सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 18 May 2018, 1:14 PM IST

DEMO PIC

कर्नाटक में भाजपा ने बनार्इ सरकार तो कांग्रेसियों ने एेसे जताया विरोध

बिजनौर।राज्यपाल द्वारा कर्नाटक चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण को लेकर जहां तहा राज्यों में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। इसी प्रदर्शन को लेकर बिजनौर शहर के कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पुतले को कांग्रेसियों से छीनने की कोशिश की। लेकिन जलते पुतले को पुलिस छीनने में नाकामयाब साबित हुई। वहीं कांग्रेस नेता भी उग्र हो गये।वहीं प्रदर्शन कर रहे नेताआें ने राज्यपाल के फैसले को भी गलत बताया।

यह भी पढ़ें-पत्नी की बहन के साथ जीजा ने कर दिया एेसा कांड, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

इसलिए जताया विरोध आैर फिर

बिजनौर में कांग्रेस के जिला सामने जिला अध्यक्ष डूंगर सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा आैर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह उग्र प्रदर्शन कांग्रेसी नेताआें ने भाजपा के कर्नाटक में सरकार बनाने की वजह से किया। इसी पर नाराजगी जाहिर करते हुए। उसका सड़क पर पुतला फूंक कर सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें-कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को दी एेसी सजा, जानकर दंग रह जाएंगे आप

राज्यपाल के इस फैसले ने की लोकतंत्र की हत्या

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डूंगर सिंह ने बताया कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को 104 सीट मिली है। जबकि कांग्रेस और जेडीएस को मिलाकर 118 सीट होती है। ऐसे हालात में राज्यपाल को इस गठबंधन की पार्टी को सरकार बनाने के लिये मौका देना चाहिए। लेकिन सरकार के दबाव में ये मौका बीजेपी पार्टी को दिया गया। जो लोकतंत्र के लिये ठीक नहीं है। सरकार के दबाव में राज्यपाल के इस फैसले से लोकतंत्र की हत्या हुई है। कांग्रेस पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इसकी कड़ी आलोचना करते है।