2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके बिजली बिल में है गड़बड़ी तो घर बैठे ऐसे होगा समस्या का समाधान

बिजली बिल में सुधार के लिए नहीं काटने होंगे विभाग या बाबू के चक्कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 May 2018, 12:49 PM IST

meerut

आपके बिजली बिल में है गड़बड़ी तो घर बैठे ऐसे होगा समस्या का समाधान

मेरठ. अक्सर बिजली के बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें लेकर लोग बिजली कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। लेकिन, इसके बाद भी बिजली के बिलों में कोई सुधार नहीं होता। अब बिजली विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है कि आपको अपने बिल सुधार के लिए विभाग या बाबू के चक्कर नहीं काटने होंगे। क्योंकि अब आपका बिजली का बिल घर बैठे ही ठीक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- जेई बिजली घर में कर रहा था कुछ ऐसा काम किसी ने छिपकर वीडियो बनाया और कर दिया वायरल

दरअसल, उपभोक्ता सेवा को और बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में मेरठ क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी, कार्यालय सहायक एवं बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों के साथ बैठक आहुत हुई। बैठक में प्रबन्ध निदेशक द्वारा कहा गया कि हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम उपभोक्ता से सहानुभूतिपूर्वक सद्व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का तत्परता के साथ समाधान करें। इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि बिलिंग एफीसिऐन्सी बढ़ाकर रेवेन्यू रिलाईजेशन में तेजी लाई जाए, जिससे कि उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत समय से व सही बिल प्राप्त हो सकें। इस सम्बन्ध में बिलिंग एजेन्सियों को गुणवत्तापूर्वक बिलिंग हेतु निर्देशित किया। बैठक में विद्युत बिल संशोधन अभियान की समीक्षा की गई। अभियान में मीटर रीडरों द्वारा घर-घर जाकर त्रुटिपूर्ण बिलों को सही कराया जाएगा। बैठक में निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जन सुविधा केन्द्र में जमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद पति के सामने पत्नी का खुलासा, टीनएज में 7 युवकों ने किया था 4 साल तक गंदा काम, जानिये फिर क्या हुआ

ग्राम पंचायतों में जमा होंगे बिजली के बिल
बैठक में उपखंड अधिकारी एवं मीटर रीडरों को निर्देशित किया गया कि पश्चिमांचल डिस्काम के अंर्तगत लगभग 7500 जन सुविधा केन्द्र स्थापित हैं। जनपद मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर एवं अमरोहा के सभी उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाए कि उपभोक्ता अपने बिजली बिल को ग्राम पंचायतों में स्थापित जन सुविधा केन्द्र में बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए जमा करा सकते हैं।

देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश