UP News : दुल्हन ने कहा कमरे का बल्ब खराब है इसके बाद दूल्हा बाहर निकला और लापता हो गया। दूल्हे का मोबाइल फोन भी दुल्हन के पास है।
UP News : मेरठ के सरधना में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद सुहागरात पर दूल्हा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। दुल्हन रातभर दूल्हे का इंतजार करती रही। अगले दिन भी जब दूल्हे का पता नहीं चला तो परिवार के लोग पुलिस थाने पहुंचे। अगले दिन दूल्हे की दो बहनों का भी निकाह था। दूल्हे के गायब होने के बाद दोनों बहनों की सदगी के साथ विदाई की गई।
थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि, वह सरधना के रहने वाले हैं। उनके बेटे की बारात खतौली गई थी। निकाह की सारी रस्में अदा की गई और खुशी-खुशी दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर लौटा पूरे उल्लास के साथ दुल्हन का स्वागत किया गया। घर पर खुशियों का माहौल था। देर रात करीब 12 बजे दूल्हा अपने कमरे में पहुंचा और कुछ देर बाद कपड़े बदलकर बाहर आ गया। इसके बाद वह पता नहीं कहां निकल गया। दुल्हन रातभर उसका इंतजार कर ती रही लेकिन दूल्हा नहीं आया। दूल्हे का मोबाइल फोन भी घर पर ही है ऐसे में पुलिस को भी दूल्हे का सुराग लगाने में सफलता नहीं मिल रही।
पुलिस ने नई नवेली दुल्हन से पूछताछ की तो उसने सिर्फ यही बताया कि ''कमरे में आने के बाद उन्होंने कहा था कि कमरे में रोशनी कम हैं बल्ब शायद खराब हो गया है। बल्ब लेने की बात कहते हुए वो बाहर निकल गए थे इसके बाद वापस नहीं लौटे'' पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। अगले दिन इस परिवार में दो बेटियों यानी दूल्हे की दो बहनों की शादी थी। दूल्हे के अचानक गायब हो जाने की वजह से बड़ी ही सादगी के साथ दूल्हे की दोनों बहनों की विदाई की गई। अब पुलिस और परिवार के लोग दूल्हे की तलाश कर रहे हैं।