मेरठ

वलीमा में आए दुल्हन के भाइयों को कबाब की जगह दूल्हे के दोस्तों ने दिए लात-घूंसे और डंडे

मेरठ में एक रोचक मामला सामने आया है। निकाह के बाद दूल्हे के घर पर हुई वलीमा की दावत में आए दुल्हन के भाइयों की खातिरदारी दूल्हे के दोस्तों ने मारपीट कर की। दुल्हन के भाइयों की खता सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने दावत में कबाब की डिमांड कर दी। बस फिर क्या था उनको कबाब की जगह लात-घूंसे और डंडे मिले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2021, 10:29 AM IST
marpeet.jpg

मेरठ. वलीमा कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के भाइयों ने कबाब की डिमांड की तो दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन के भाइयों की लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बड़ी मुश्किल से रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

दुल्हन के भाइयों ने डिमांड की कबाब

नौचंदी थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी युवक की बारात सोमवार को पिलखुवा गई थी। मंगलवार को वलीमे का कार्यक्रम हापुड़ रोड स्थित मंडप में था। दुल्हन के भाई और रिश्तेदार भी आए हुए थे। इस दौरान दुल्हन के भाइयों ने कबाब की डिमांड कर दी। दूल्हे के दोस्तों का दुल्हन के भाइयों से झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पथराव भी होने लगा। रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए थे। उनको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि अगर किसी पक्ष द्वारा तहरीर दी जाएगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला