मेरठ

मेरठ में गुर्जरों ने योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

हत्यारोपी की गरिफ्तारी नहीं होने पर दी सरकार और पार्टी के बहिष्कार की धमकी
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 3:32 PM IST
gujjar rally
मेरठ में गुर्जरों ने योगी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मेरठ. जिले के कसाना गेस्ट हाउस के संचालक मेहर सिंह की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुर्जर समाज के नेताओं और परिजनों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सरकार और भाजपा के नेताओं का बहिष्कार करेंगे। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए गुर्जर नेताओं ने पुलिस को दस दिन का समय दिया है। गुर्जर समाज के नेताओं ने दस दिन के बाद जिले में महापंचायत का ऐलान किया है। गौरतलब है कि मेहर सिंह की हत्या में बदन सिंह बद्दो सहित कई को नामजद किया गया है।

गौरतलब है कि दो जून को मेहरचंद कसाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर पायी है। कातिलों का सुराग भी नहीं लग सका है और न ही कत्ल की कोई वजह सामने आई है। बता दें कि मेहरचंद दिल्ली रोड पर परतापुर थाने के पास ही कसाना गेस्ट हाउस चलाते थे। इसी गेस्ट में दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में उनके पुत्र अजय गुर्जर की ओर से परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एफआईआर में बदन सिंह बद्दो समेत चार लोगों को इस हत्याकांड में नामजद किया गया है।

हालांकि, कत्ल की कहानी और कातिलों के नाम उस समय उलझ गए, जब मेहरचंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आयी। एफआईआर में गोली मारकर हत्या की बात दर्ज कराई गयी थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि किसी धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया। इसी के बाद पूरा केस बदल गया। पुलिस ने एक थ्यौरी दी कि दो युवक एक लड़की को लेकर आए थे, जिनसे मेहरचंद का विवाद हुआ था। उन्हीं दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक पुलिस तो आरोपियों को पकड़ पायी और न ही उनकी पहचान कर सकी है। मेहरचंद की तेरहवीं सोमवार को थी, जिसमें गुर्जर समाज के लोग भारी संख्या में एकत्र हुए। गुर्जर समाज का कहना था कि भाजपा सरकार में गुर्जरों के ऊपर अत्याचार बढ़ हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुर्जर समाज की मांगे न मानी गई तो इसका सरकार को गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला