मेरठ

भाजपा सरकार में यहां वसूला जा रहा गुंडा टैक्स, कार्रवार्इ के नाम पर सब हैं मौन

ठेले आैर फड़ वाले हैं परेशान, पुलिस नहीं सुन रही
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 4:43 PM IST
meerut
भाजपा सरकार में यहां वसूला जा रहा गुंडा टैक्स, कार्रवार्इ के नाम पर सब हो गए मौन

मेरठ। भयमुक्त समाज का नारा देने वाली और अपराध मुक्त प्रदेश में सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार में भी बकायदा गुंडा टैक्स की वसूली की जा रही है। यह वसूली किसी छोटे शहर या कस्बे में नहीं बल्कि एनसीआर के मैटो शहर मेरठ में हो रही है। जहां पर भाजपा के तीन सांसद हैं और छह विधायक।

जागृति विहार में वसूला जा रहा है पैठ से टैक्स

जागृति विहार के सेक्टर आठ और 14 में लगने वाली साप्ताहिक पैठ में अवैध रूप युवकों द्वारा गुंडा टैक्स वसूला जाता है। वसूली करते हुए युवक की वीडियो वायरल हुआ तो अवैध वसूली करने वालों में हड़कंप मच गया। गरीबों के लिए अच्छे दिन का नारा देने वाली भाजपा सरकार में ये युवक हर ठेले वाले और फड़ लगाने वालों से 50 रूपये वसूल करते हैं। गरीबों से होने वाली यह वसूली आखिर किन लोगों की शह पर की जा रही है। इस पर न तो थाना प्रभारी और न ही भाजपा के नेता कुछ बोलने को तैयार हैं।

इन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा

सभी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। थाना प्रभारी सतीश का कहना है कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई अगर शिकायत आती है तो वह कार्रवाई करेंगे। वीडियो देखने पर बोले इस युवक से पूछताछ की जाएगी। जिस जगह ये दबंग युवक गुंडा टैक्स की वसूली करते हैं उसी से चंद कदम की दूरी पर भाजपा के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का निवास स्थान है। उन्होंने भी मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इसके बारे में उनको कुछ पता नहीं। जबकि वीडियो में दो युवक खुलेआम सभी ठेलेवालों और दुकानदारों से 50 रूपये वसूल रहे हैं। दुकानदारों का कहना था कि अगर कोई इन युवकों को रूपये देने से मना करता है तो वे उसके साथ मारपीट करते हैं और उसका समान उठाकर फेंक देते हैं। कुछ दुकानदारों ने बताया कि युवक पैठ में ठेले लगाने और फड़ लगाने के एवज में वसूली करते हैं। इसकी शिकायत वे कई बार गुप्त रूप से थाना और सीओ के यहां कर चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Updated on:
1 Jun 2018, 4:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला