मेरठ

24 घंटे के भीतर पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर इस शहर के हर गली-मोहल्ले को किया जा रहा सैनिटाइज

Highlights मेरठ की गलियों और चौराहों को किया जा रहा सैनिटाइज स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम उतरी सड़कों पर सील किए गए तीन मोहल्ले को भी किया गया सैनिटाइज  
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2020, 4:42 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम ने शहर की हर गली, चौराहे सहित दुकानों और घरों को सैनिटाइज किया। इस मुहिम में स्थानीय दमकल विभाग के जवान भी मुस्तैद रहे। फायर टेंडर के माध्यम से सड़कों पर छिड़काव किया गया है।

निगम ने सील किए गए तीन मोहल्लों हुमायूं नगर, शास्त्रीनगर का सेक्टर 13 और शोहराबगेट के हजारों घरों और दुकानों को सैनिटाइज किया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों को भी करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन अधिकांश चौराहों और मोहल्लों को सैनिटाइज किया गया। रविवार की सुबह से ही वार्डों को सैनिटाइज करने के लिए टीमें निकल गई हैं। निगम और स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम में दर्जनों से अधिक सफाई कर्मचारी शहर को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं।

टीम ने पहले सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया था और अब हर मोहल्ले, घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान यहां तक कि हाइवे पर गुजरने वाले आपात वाहनों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस के संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। महानगर के अधिकांश आवास और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान चौराहों पर स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीमें अपनी गाडियों के साथ पहुंची और चौराहों के अलावा गलियों और मोहल्लों केा भी सैनिटाइज किया गया।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान