Weather Update News समुद्री इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते इन इलाकों में एक बड़ा चक्रवात आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस चक्रवात को असानी नाम दिया है। इसके आने से देश के कई राज्यों पर इसका असर पड़ेगा। उप्र में भी यह अपना असर दिखाएंगा। जिसके चलते मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में 23 मार्च से मौसम में बदलाव आएगा।
Weather Update News मेरठ पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर में इस समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बढ़ते तापमान के कारण गर्मी भी बंपर पड़ने लगी है। लेकिन आगामी 23 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि 23 मार्च के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसका असर गर्मी पर भी पड़ेगा। इस समय मेरठ और आसपास के इलाकों का तापमान 36—37 डिग्री के बीच बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो गया है। जो कि उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की अग्रसर है। इसके बाद, यह तटीय प्रदेशों को अपनी जद में लेता हुआ उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा। आगामी 21 मार्च तक यह एक डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार यह एक समुद्री तूफान में तब्दील होगा। इसके बाद उत्तर-पूर्व में तेजी से बढ़ेगा। इसको चक्रवात को असानी नाम दिया गया है। इसका असर उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात निम्न दबाव तेजी से बनाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे 22 मार्च की सुबह ये और मजबूत होगा। जिसके बाद 23 मार्च से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। यह बदलाव तापमान पर भी असर डालेगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 मार्च से तापमान में कुछ कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
डा0 एन सुभाष ने बताया कि कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु तक फैल गई है। जबकि एक दूसरी ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से झारखंड के अलावा ओडिसा और छत्तीसगढ़ होते हुए निचले स्तरों पर फैली है। जिससे एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना बन रही है। अंडमान निकोबार तटीय स्थानों पर समुद्र में ऊंची लहरें उठेगी। वहीं हवा की रफ्तार भी 60 किमी प्रति घंटा होगी।