मेरठ

Weather Alert: इन जिलों में लगातार दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब विदा होगा मानसून

Highlights - पश्चिम उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश से होगी मानसून की विदाई - दो दिन जोरदार बारिश की संभावना - तापमान में गिरावट का दौर शुरू
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2020, 11:47 AM IST
monsoon_01.jpg

मेरठ. पश्चिम उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश के साथ मानसून की विदाई होगी। अगस्त समाप्त होने में अभी दो दिन बाकी है। ऐसे में इन दो दिनों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि चल रही हवा से उमस का दौर थम गया है। सुबह से खिली धूप के बीच ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और मानसून की विदाई से पूर्व पर्याप्त बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बादलों की सक्रियता का भी आगे दौर आने वाला है। इसके बाद तापमान में और कमी आएगी। बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्‍यूनतम पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री कम है। जबकि इस दौरान आर्द्रता अधिकतम 75 फीसदी और न्‍यूनतम 65 फीसदी रही।

मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसमान में बादलों की कमी है। आने वाले 24 घंटों में वातावरण से पर्याप्‍त नमी मिली तो मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले पखवाड़े में उमस का स्‍तर कम होगा और पारे में भी गिरावट आएगी। माह बीतने के साथ ही मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश से मानसून की भी विदाई हो जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला