नोएडा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) समेत यूपी के कई जिलों में शनिवार को भी जोरदार बारिश आसार हैं। एमपी से लगे यूपी के जिलों में जहां झमाझम बारिश (Heavy Rain) होगी। वहीं, एनसीआर में भी बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना है।