मेरठ

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जानिए आज का मौसम अपडेट

Weather Update Today: आज का मौसम काफी अच्छा है। दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। आज का मौसम दिन में भी गर्मी से राहत दिलाएगा।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2023, 9:14 AM IST
Weather Update Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत जानिए आज का मौसम अपडेट
Weather Update Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत जानिए आज का मौसम अपडेट

Weather Update Today: सोमवार आज का मौसम गर्मी से राहत दिलाने वाला है। आज दिल्ली—एनसीआर में मौसम बदला है। सुबह हुई झमाझम बारिश से गाजियाबाद, नोएडा के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मेरठ और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। दिन में बारिश की संभावना बनी हुई है।

आज तापमान में भी गिरावट की संभावना है। इस समय मेरठ और दिल्ली—एनसीआर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश से तापमान में कमी आई है। झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से लोगों केा राहत मिली और मौसम खुशनुमा हुआ है। मौसम वैज्ञानी डॉ. एन सुभाष ने बताया कि 22 जून तक अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

रविवार की सुबह भी हल्की बारिश
गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात का असर भले कम हो गया है। लेकिन शनिवा से इसका व पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिम यूपी और दिल्ली-एनसीआर के मौसम में देखने को मिल रहा है। रविवार की सुबह भी मेरठ और पश्चिम यूपी के अन्य जिलों में बारिश से मौसम का मिजाज बदला था। शनिवार की शाम तेज आंधी के साथ कुछ जिलों में बारिश हुई थी।

शनिवार को सुबह से शाम तक बादलों व धूप की लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में 40.5, पूसा में 40.4 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अन्य इलाकों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश 19 जून तक होगी। इस दौरान 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा। आने वाले दिनों में अब मौसम इसी तरह का रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मेरठ मंडल के सभी जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Updated on:
19 Jun 2023, 9:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला