31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police: महिला सब इंस्पेक्टर और मुखबिर का इश्क चढ़ा परवान तो लिव इन में रहते किया शादी का फैसला, अचानक लापता…

UP Police: मेरठ निवासी यूपी पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर और बरेली निवासी पुलिस मुखबिर का इश्क परवान चढ़ा तो दोनों लिव इन में रहने लगे। महिला दरोगा के इश्क में मुखबिर उसका ड्राइवर भी बना।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 18 Jun 2023, 8:58 PM IST

police

police

UP Police: मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ की मूल निवासी यूपी पुलिस की बरेली में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी करेंगी। मेरठ की मूल निवासी इन महिला सब इंस्पेक्टर का बरेली निवासी कारोबारी और पुलिस मुखबिर के साथ इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया।

मेरठ निवासी महिला सब इंस्पेक्टर इन दिनों बरेली में तैनात है। महिला सब इंस्पेक्टर अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। महिला सब इंस्पेक्टर और उनके प्रेमी ने कोर्ट मैरिज के लिए अदालत में अवेदन किया था। अचानक से दोनों लापता हो गए है। बताया जा रहा है कि महिला सब इंस्पेक्टर के परिजन इस शादी के खिलाफ थे और शादी का विरोध कर रहे थे।

बरेली में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर मेरठ जिले के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र की रहने वाली हैं। महिला सब इंस्पेक्टर दूसरे समुदाय के लकड़ी कारोबारी और पुलिस मुखबिर युवक के साथ शादी करना चाहती हैं। इसके लिए दोनों ने बरेली के एसडीएम सदर के यहां शादी के लिए आवेदन किया है। महिला सब इंस्पेक्टर के परिजनों ने एडीजी आफिस में शिकायती पत्र देकर शादी का विरोध जताया था। अब महिला सब इंस्पेक्टर और प्रेमी लापता हैं।

बरेली में दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने जा रही महिला सब इंस्पेक्टर बिना विभागीय अनुमति के अचानक से लापता हो गई हैं। महिला सब इंस्पेक्टर सीओ के आदेश कक्ष (ओआर) में तैनात थीं। वह वहां भी नहीं पहुंचीं तो उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई है। महिला सब इंस्पेक्टर के प्रेमी का भी पता नहीं है।

ये है मामला
मेरठ के किला परीक्षितगढ़ की मूलनिवासी व बरेली के सुभाषनगर थाने की महिला सब इंस्पेक्टर का बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने अपने मौजूदा धर्म में रहते हुए कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें : Meerut News: अधिवक्ता यौन शोषण मामला में नया मोड़- जिस युवती का अश्लील वीडियो वायरल वह पहुंची अदालत, दर्ज कराए बयान

इसके लिए बरेली में एसडीएम कोर्ट सह विवाह अधिकारी से अनुमति मांगी गई है। इसी बीच शुक्रवार शाम से महिला सब इंस्पेक्टर लापता हो गई है। महिला सब इंस्पेक्टर का मोबाइल बंद है।

महिला दरोगा के पास विवेचना लंबित
लापता महिला सब इंस्पेक्टर के पास काफी विवेचनाएं लंबित है। महिला सब इंस्पेक्टर की गैरमौजूदगी में सीओ ने इंस्पेक्टर से जवाब मांगा। इस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर बिना सूचना के गई है। महिला सब इंस्पेक्टर की अनुपस्थिति की सूचना दर्ज करा दी गई। बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर के निजी जीवन से विभाग को कोई मतलब नहीं। लेकिन महिला सब इंस्पेक्टर का बिना विभागीय अनुमति लापता होने पर जरूर उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Meerut News: इंस्पेक्टर बन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से लूटा सोना, इस गैंग पर गहराया पुलिस का शक

पहले पुलिस का मुखबिर, फिर बना महिला सब इंस्पेक्टर का ड्राइवर
महिला सब इंस्पेक्टर एक साल पहले बरेली के बहेड़ी में पुलिस चौकी की इंचार्ज थीं। वहीं के युवक का थाने में आना-जाना था। बताते हैं वह मुखबिर के तौर पर पुलिस की मदद करता था। बहेड़ी में उसे हाफिजजी के नाम से जाना जाता था। पुलिस को दबिश व निजी कामों के लिए वह टैक्सी मुहैया कराता था।

यह भी पढ़ें : Meerut News: यौन शोषण का आरोपी मेरठ बार एसोसिएशन का पूर्व उपाध्यक्ष फरार, पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश; देखें वीडियो

महिला सब इंस्पेक्टर से युवक की करीबी बढ़ी तो वो टैक्सी चालक के तौर पर उन्हें लाने-ले जाने का काम करने लगा। महिला सब इंस्पेक्टर से नजदीकी बढ़ने पर उसने नई कार खरीद ली। बताया जाता है कि युवक का लकड़ी का कारोबार भी है। महिला सब इंस्पेक्टर का बरेली तबादला होने के बाद युवक ड्राइवर ने बांसमंडी में किराए पर कमरा ले लिया। महिला सब इंस्पेक्टर और युवक काफी समय से लिव इन में रह रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश