
meerut news: मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता यौन शोषण मामले में नया मोड आ गया है। इस पूरे प्रकरण में जिस युवती की अश्लील वीडियो वायरल हुई और जिसको पुलिस तलाश रही थी। वह आज अपने वकील के साथ अदालत में उपस्थित हुई। अदालत में जज और अपने वकील के सामने युवती ने चौकाने वाला बयान दिया है।
जज को दिए अपने बयान में युवती ने कहा कि अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता को पैसा ऐंठने की साजिश के तहत फंसाया गया है। युवती द्वारा अदालत में दिए अपने बयान के मुताबिक बताया कि जिस किशोरी ने अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने पहले युवती से अधिवक्ता और भाजपा नेताओं को ब्लेकमेल करने की बात कही थी। युवती ने अदालत में कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। किशोरी ने अधिवक्ता को फंसाने के लिए यौन शोषण का आरोप और उसकी वीडियो वायरल करने की बात कही थी।
बता दें कि अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता पर एक किशोरी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिस युवती का अश्लील वीडियो वायरल किया गया था। उसको पुलिस तलाश रही थी। यौन शोषण का आरोप लगाने वाली किशोरी का अपहरण हो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने दौराला क्षेत्र से बरामद कर लिया था। यौन शोषण का आरोप लगाने वाली किशोरी के 164 के तहत बयान अदालत में दर्ज हो गए थे।
वहीं पुलिस वीडियो वायरल वाली दूसरी युवती की तलाश कर रही थी। लेकिन आज युवती अपने अधिवक्ता हरिओम शर्मा के माध्यम से अदालत में पेश हुई और उसने जज के सामने अपने बयान दर्ज कराए। युवती के बयान दर्ज के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली किशोरी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अधिवक्ता और उनके दो भाजपा रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Updated on:
17 Jun 2023, 8:19 PM IST
Published on:
17 Jun 2023, 8:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.