31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: इंस्पेक्टर बन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से लूटा सोना, इस गैंग पर गहराया पुलिस का शक

Meerut News: मेरठ में मेट्रो प्लाजा के पास बदमाशों ने पुलिस इंस्पेक्टर बनकर रोडवेज बस में चेकिंग के बहाने सर्राफा व्यापारी से सवा दो लाख रुपये का सोना, जेवर और नकदी ले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 18 Jun 2023, 3:25 PM IST

Miscreants looted gold from bullion trader by becoming inspector police

बस में चेकिंग दौरान बदमाशों ने व्यापारी से सोना और नगदी लूट ले गए।

Meerut News: मेरठ से एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना आई है। यहां पर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस इंस्पेक्टर बनकर रोडवेड बस में चढ़ गए और सवारियों का बैग चेकिंग करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से सवा दो लाख रुपये का सोना, जेवर और नकदी को गायब कर दी।

जब सर्राफ व्यापारी को शक हुआ तो उन्होंने अपना बैग चेक किया तब देखा कि बैग में रखे सोना, जेवर और हजारों रुपये की नकदी गायब था। व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: बृजभूषण के कार्यक्रम में बवाल, सांसद के काफिले पर हुआ पथराव, सेल्फी लेने के चक्कर में दो प्रधानों के समर्थक आपस में भिड़े
लूटपाट करने के बाद दिल्ली रोड की तरफ चले गए बदमाश
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बड़ौत निवासी सर्राफा व्यापारी राजकुमार वर्मा मेरठ के शहर सर्राफा बाजार में सोना खरीदने आए थे। दोपहर करीब ढ़ाई बजे वह बड़ौत जाने के लिए मेट्रो प्लाजा के पास रोडवेज बस में सवार हुए। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने मेट्रो प्लाजा के सामने बस रुकवा ली। उन्होंने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बता करके लोगों की चेंकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों में सर्राफा व्यापारी का बैग चेक किया और बैग में रखे सोना, जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

इसके बाद बाइक पर सवार होकर दिल्ली रोड की तरफ चले गए। थोड़ी देर में शक होने पर सर्राफा व्यापारी ने बैग चेक किया तो उसमें रखा सोना व हजारों रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी खंगाले, लेकिन आरोपियों को पकड़ नहीं पाई।

ईरानी गैंग पर गहराया पुलिस का शक
सर्राफा व्यापारी के साथ लूटपाट का पुलिस का शक ईरानी गैंग पर गहराया है। दरअसल इससे पहले भी यह गैंगे शहर में अन्य जिलों से आए सर्राफा व्यापारी के साथ पुलिस कर्मी बताकर उनके साथ लूट कर चुके हैं। 22 जनवरी 2020 में तत्कालीन एसएसपी अजय साहनी ने इरानी गैंग के सदस्य पिता निसार और उसके बेटे आफरीदी को गिरफ्तार करके कई लूट की घटनाओं का खुलासा किया था।
यह भी पढ़ें: आजम के गढ़ में कमल खिलाने के बाद आकाश सक्सेना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी मन की बात में मुस्लिम महिलाओं से करेंगे बात

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश