31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: यौन शोषण का आरोपी मेरठ बार एसोसिएशन का पूर्व उपाध्यक्ष फरार, पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश; देखें वीडियो

Meerut News: यौन शोषण मामले में फरार चल रहे मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता के घर आज पुलिस ने दबिश दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 18 Jun 2023, 8:07 PM IST

Meerut News: यौन शोषण आरोपी मेरठ बार एसोसिएशन का पूर्व उपाध्यक्ष फरार, पुलिस की दबिश; देखें वीडियो

यौन शोषण आरोपी मेरठ बार एसोसिएशन का पूर्व उपाध्यक्ष फरार

Meerut News: अपने आफिस में काम करने वाली किशोरी के यौन शोषण आरोप में फंसे मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता के घर आज पुलिस ने दबिश दी। अश्लील वीडियो कांड के आरोपी मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता की पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता के आफिस से कम्प्यूटर, सीपीयू बरामद कर लिया है। मौके से यौन शोषण के आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता का लैपटॉप भी पुलिस अपने साथ ले गई है।

तीन थानों की पुलिस ने दी दबिश
मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता पर आफिस में काम करने वाली किशोरी के साथ यौन शोषण करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में पीड़ित किशोरी के 164 के तहत बयान भी कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता और दो भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से भाजपा नेता और अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता फरार हो गया है।


यह भी पढ़ें : Meerut News: अधिवक्ता चेंबर में करता था किशोरी का यौन शोषण, भाजपा नेता करते थे अश्लील बातचीत, रिपोर्ट दर्ज

आज अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता और भाजपा नेताओं का अश्लील वीडियो मामले में तीन थानों की पुलिस के साथ दौराला सीओ ने रमेश चंद्र गुप्ता के आवास पर दबिश डाली। दबिश के दौरान अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता के घर पर ताला लटका मिला। पुलिस के प्रयास के बाद यौन शोषण मामले में फरार अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता की पत्नी दरवाजा खोला। पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता की पत्नी से पूछताछ की। पुलिस ने अधिवक्ता के ऑफिस से कम्प्यूटर, CPU के अलावा उसका लैपटाप भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Meerut news: वरिष्ठ अधिवक्ता शारीरिक शोषण मामले में नाबालिग ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान, भारी पुलिस फोर्स तैनात

बता दें इस मामले में यौन शोषण का आरोप लगाने वाली किशोरी के साथ जो दूसरी युवती थी उसने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए हैं। जिस युवती का आश्लील वीडियो वायरल हुआ है उसने वीडियो में छेड़छाड़ का आरोप यौन शोषण पीड़िता पर लगाए हैं। पुलिस इस मामले में पूरी जांच पड़ताल कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश