मेरठ

प्रधानमंत्री आैर यूपी के इस मंत्री को लेकर इन्होंने कह दी बड़ी बात, जानिए क्या कहा

कहा- हिन्दुआें के साथ विश्वासघात कर रहे हैं दोनों

2 min read
May 03, 2018

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में इस्लामिक धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद के बारे में कहीं गई बातों और प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मोर्य द्वारा जिन्ना के बारे में कहे गए बयान को लेकर मेरठ के हिन्दू संगठनों में उबाल है। हिन्दू संगठनों ने पीएम मोदी और मौर्य के बयानों की कड़ी निंदा की है। इसके विरोध में हिन्दू महासभा ने पीएम मोदी और प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन कर डाला।

ये भी पढ़ें

शादी के 72 घंटे के भीतर ही पति-पत्नी के बीच कुछ हुआ एेसा कि पुलिस बुलानी पड़ी

हिन्दू राष्ट्र विरोधी मानसिकता दर्शायी

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने अपने द्वारा संचालित कार्यक्रम 'मन की बात' मे हिन्दू राष्ट्र विरोधी मानसिकता दर्शाते हुए समुदाय विशेष के लोगों को लुभाने के लिए इस्लामिक धर्म के संस्थापक का अपने ट्वीट सहित 'मन की बात' में हिन्दू धर्म विरोधी महान महिमा मंडन करते हुए यह संदेश भारत के सम्पूर्ण हिन्दूओं को दे दिया है कि यह देश अब कभी भी पूर्ण हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं हो पाएगा। क्योंकि जिस देश का हिन्दू हृदय सम्राट नेता जिसे सम्पूर्ण भारत की सिर्फ ओर सिर्फ सम्पूर्ण हिन्दू जाति ने इस्लामिक कट्टरवाद से हजारों वर्षों का बदला लेने के लिए सर्वप्रथम हिन्दू शासक बनाया था, आज हमारा हिन्दू शासक सत्ता के लालच में हिन्दुओं के साथ हुए इस्लामिक सोच के शासकों के अत्याचारों को भूल गया है।

हिन्दुआें के साथ कर रहे विश्वासघात

आज वह फिर से सत्ता को हासिल करने के हिन्दू के साथ कहीं विश्वासघात तो नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मोदी ने भगवान श्री राम जी के मंदिर के नाम पर, तो कभी धारा 370के नाम पर तो कभी समान नागरिकता के नाम पर हम हिन्दुआें को धोखा ही दिया है। जबरन शोषण करने वाली सोच रखने वाले गैर हिन्दू समुदाय के लोगाें के मसीहा का अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में जोरशोर से महिमा मंडन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका समस्त हिन्दू महा सभा घोर विरोध प्रकट करते हैं। वह भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि भगवान मोदी जी की हिन्दू राष्ट्र हिन्दू धर्म विरोधी मानसिकता को जल्द से जल्द ठीक करने की सम्पूर्ण विश्व के हिन्दुओं पर कृपया करें। इस दौरान हवन करने वालों में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, अरविंद शर्मा, पंकज धानक, रोशन पंडित, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

शराब माफिया के गुर्गों ने यहां पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Published on:
03 May 2018 07:27 pm
Also Read
View All
तीन बेटियों के सामने ही बाप ने मां को काट डाला; खून से सने हाथों को घर पर ही धोया! मेरठ में झूठ की कहानी का पर्दाफाश

सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?