मेरठ

हिंदूवादी संगठनों ने लगाया था लव जिहाद का आरोप, अब सामने आई ऐसी हकीकत कि सभी रह गए सन्न

जब महिला ने पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा
2 min read
• •
May 29, 2018
Love jihad demo pic
हिंदूवादी संगठनों ने लगाया था लव जिहाद का आरोप, अब सामने आई ऐसी हकीकत कि सभी रह गए सन्न

मेरठ। कथित 'लव जिहाद'केस के मामले में अचानक एक नया मोड़ आ गया है। एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर शहजाद के साथ गायब हुई महिला अब वापस आ गई है और उसका कहना है कि वह अपनी मर्जी से शहजाद के साथ है। वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी पहले किसी और व्यक्ति से हुई थी और अचानक वह शहजाद के साथ भाग गई। खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि दोनों चंडीगढ़ में हैं तो उनके परिजनों ने दोनों पर मेरठ वापस आने के लिए दवाब बनाना शुरु कर दिया।

एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि महिला ने हमें स्पष्ट रूप से बताया कि वह शहजाद के साथ अपनी मर्जी से गई है। साथ ही उसके ऊपर कोई दवाब नहीं है। मंगलवार कोस महिला को दिन में कोर्ट में पेश किया गया था और उनका बयान दर्ज करा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेरठ से भागने के बाद से दोनों इधर-उधर भटक रहे थे। इसी दौरान दोनों सहारनपुर , अमृतसर, चंडीगढ़ और गोवा भी गए। हाल ही में इन दोनों ने फेसबुक पर एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें पीछे अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर दिखाई दे रहा था।

शहजाद पर चल रहे हैं कई मुकदमे
आपको बता दें कि परीक्षितगढ़ निवासी शहजाद के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट और डकैती के मामले शामिल हैं। फिलहाल जमानत पर चल रहा शहजाद बरेली में एक करोड़ की ज्वैलरी लूटने का भी आरोपी है। इससे पहले यह जोड़ा इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में भी गया था और मांग की थी कि उन्हें सुरक्षा दी जाए। शहजाद के खिलाफ महिला के भाई पर भी फायरिंग करने के आरोप में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

मामले के सामने आने पर कई हिंदूवादी संगठनों द्वारा इसे 'लव जिहाद' बताया गया था। जिसके बाद मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई थी। हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया था कि शहजाद ने नवविवाहिता का उस समय अपहरण कर लिया, जब वह 8 अप्रैल को अपने पति के घर जा रही थी। 19 मई को भाजपा के दो विधायकों ने मेरठ शहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था और मामले को 'लव जिहाद'बताया था।

Published on:
29 May 2018 08:08 pm
Also Read
View All
Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल

‘यह सजा जितनी जल्दी एग्जीक्यूट हो, उतना अच्छा है’, पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान केस के फैसले पर बोले राजपूत

फांसी की सजा से पहले मुस्कान ने की थी बेटी से मिलने की गुजारिश, नाना-नानी के पास रह रही 7 साल की बच्ची