कमिश्नर आैर डीएम ने किया नौचंदी मेले का उद्घाटन इस बार मेले का आयोजन कर रहा जिला पंचायत दुकानों आैर झूलों से सज गया है नौचंदी मेला
मेरठ। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने किया। उद्घाटन में संस्कृत मंच पर पंजाबी गायक को ने सुरों की महफिल सजाई। शनिवार की शाम नौचंदी ग्राउंड फूलों और बिजली की रोशनी में पूरी तरह से सजा हुआ था। इस बार मेले का आयोजन की जिम्मेदारी जिला पंचायत के पास है। चुनाव आचार संहिता के कारण ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन पारंपरिक तरीके से किया गया। हालांकि इससे पहले परंपरा निभाने के लिए 31 मार्च को औपचारिक उद्घाटन किया जा चुका था। लेकिन शनिवार को होने वाले उद्घाटन के साथ ही ऐतिहासिक मेले की शुरुआत हो गई है। मेला नौचंदी 24 जून तक चलेगा। उद्धाटन के मौके पर आईजी रामकुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी भी मौजूद थे। दोनों की उपस्थिति में मेले का उद्घाटन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने बताया कि नौचंदी मेले के उद्घाटन समारोह की भव्य तैयारियों के साथ मेले का आज उद्घाटन हुआ मेले में दुकान सज गई हैं। झूले लग गए हैं।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App