मेरठ

हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दी, बेटे ने गोली चलार्इ आैर मौत हुर्इ बेकसूर की

परिजनों ने घंटाघर पर जमकर हंगामा किया, पुलिस ने हत्यारोपी गिरफ्तार किया
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 10:13 AM IST
meerut

मेरठ। सोतीगंज के हिस्ट्रीशीटर ने एक दुकानदार को धमकी, तो उसका बेटा उसे गोली मारने पहुंच गया। गोली उसे तो नहीं लगी, लेकिन वहां से गुजर रहे बेकसूर राहगीर को लग गर्इ, जिससे उसकी मौत हो गर्इ। जली कोठी के पटेल नगर में सोतीगंज में चोरी की गाड़ी काटने का बड़ा कारोबार करने वाले हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला का बेटा एक दुकानदार पर गोली चला रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अजय उर्फ रिंकू को गोली लग गर्इ आैर उसकी मौत हो गर्इ। इससे साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो गया। जली कोठी आैर घंटाघर क्षेत्र में जबरदस्त हंगामा हुआ। पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। बाद में पुलिस ने हत्यारोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया।

विवाद चल रहा था

बताते हैं कि वाहन चोरों के माफिया हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के पुत्र शादाब आैर पूर्वा फैयाज अली निवासी मोबाइल दुकानदार अरमान से पांच दिन पहले झगड़़ा हुआ था। इसको लेकर हाजी गल्ला ने धमकी भी दी थी। बताते हैं कि शादाब अपने तीन साथियों के साथ अरमान के पास पहुंचा। दोनों पक्षों में कहासुनी हुर्इ आैर फिर मारपीट शुरू हो गर्इ। आरोप है कि शादाब आैर उसके साथियों ने इसके बाद वहां गोली चलानी शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से बाइक से गुजर रहे टीपी नगर के शिवपुरम निवासी अजय उर्फ रिंकू को गोली लग गर्इ। हत्यारोपी वहां से फरार हो गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गर्इ। वहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। करीब एक घंटे बाद अजय के शव की शिनाख्त हुर्इ। वह इलेक्ट्रिक मैकेनिक था। उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर उसकी शिनाख्त की।

लोगों ने लगा दिया जाम

इसके बाद जली कोठी आैर घंटाघर क्षेत्र में लोग इकट्ठा हो गए। मृतक के परिजनों ने घंटाघर पर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने जाम लगा रहे परिवार के लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। उधर, मामला दो संप्रदायो से जुड़ा होने के कारण पूरे शहर में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और क्षेत्र में संप्रदायिक तनाव के हालात बन गए। बवाल के बाद एसपी सिटी मानसिंह चौहान कई सर्किल के सीओ सहित जिले भर के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस ने सोतीगंज स्थित हाजी गल्ला के घर पर दबिश दी, लेकिन उसका परिवार घर पर ताला जड़कर फरार हो चुका था। मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने और परिजनों के हंगामा करने के कारण घंटाघर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाद में पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला