5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक पिस्टल और तीन कारतूस के साथ नागौर में हुआ गिरफ्तार बज्जू का यह हिस्ट्रीशीटर

हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या, चोरी, मारपीट सहित आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

2 min read
Google source verification
History sheeter arrested

श्रीबालाजी थाना पुलिस ने मंगलवार को बीकानेर के बज्जू थाने के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस जब्त किए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

श्रीबालाजी थानाधिकारी अशोक बिसु ने बताया कि एसपी परिस देशमुख के निर्देशानुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हार्डकोर बंदी के आने की सूचना पर थाने के सामने हाईवे पर एएसआई सुरेन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में कांस्टेबल रामदेव व प्रकाश की टीम ने नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान करीब सवा ग्यारह बजे शीशों पर काली फिल्म वाल गाड़ी आती दिखाई दी।

शक होने पर गाड़ी को रुकवाया तो इसमें दो पुरुष, दो महिलाएं व एक बच्चा बैठा था। आगे बैठे युवक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। सख्ती से पूछने पर युवक ने अपना नाम बज्जू थाना क्षेत्र के छीला कश्मीर निवासी सुजानसिंह राजपूत बताया। तलाशी लेने पर सुजानसिंह के कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतूस मिले।

बाद में सुजानसिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित को बज्जू थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या, चोरी, मारपीट सहित आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

महिला कांस्टेबल पर धमकाने का आरोप
चूरू जिले के रतनगढ़ थाने में तैनात महिला कांस्टेबल पर धमकाने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मंगलवार को श्री अजमीढ़ जी महाराज श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा संस्था रतनगढ़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक बिपिन कुमार पांडे से मिला और ज्ञापन दिया।

बताया कि रतनगढ़ के स्वर्ण व्यापारी दीनदयाल पुत्र राधेश्याम सोनी से महिला कांस्टेबल ने जेवरात लिए और चेक दिया। महिला कांस्टेबल ने रुपए देने से मना कर दिया तथा दुकान जाकर पीडि़त को धमकाया व मारपीट की।

आईजी पांडे ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर चूरू एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस प्रतिनिधि मंडल में दीनदयाल सोनी, जयचंद, सांवरमल, जुगल, सागरमल, विश्वास आदि शामिल थे।