मेरठ

Weather Update : मेरठ एनसीआर में शाम पांच बजे छा गया अंधेरा, पत्तों की तरह उखड़े पेड़ और होर्डिग्स पारा धड़ाम

आज सोमवार को लगातार तीसरे दिन मेरठ और एनसीआर में आंधी और पानी ने कहर बरपाया। दिन में हल्की धूप के बीच उमस से जहां लोग परेशान थे। वहीं शाम को पांच बजे अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। जिसके बाद 40 किमी की रफ्तार से चली आंधी और झमाझम बारिश से कई हिस्सों में पानी भर गया। तेज आंधी अपने साथ होर्डिग्स और पेड़ को पत्ते की तरह उड़ाकर ले गई। मेरठ में कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात व्याधित हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2022, 8:14 PM IST
Weather Update : शाम को पांच बजे छा गया अंधेरा, 50 की रफ्तार से चली आंधी ने आज फिर दिखाया कहर
Weather Update : शाम को पांच बजे छा गया अंधेरा, 50 की रफ्तार से चली आंधी ने आज फिर दिखाया कहर

आज सोमवार को शाम पांच बजे मेरठ एनसीआर और दिल्ली में अचानक से मौसम में तब्दीली आ गई। सोमवार को शाम आंधी और तूफान के बाद बारिश हुई। बारिश के बाद मेरठ और पश्चिमी उप्र के अलावा दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बता दें कि शनिवार 28 मई से लगातार मौसम में बदलाव आ रहा है। शनिवार को शाम के समय मौसम में शुरू हुआ बदलाव आज सोमवार तक भी जारी है। यानी दिन में हल्की गर्मी के बाद शाम को 40—50 किमी की रफ्तार से चल रही आंधी और पानी से मौसम काफी सुहाना हो रहा है। लेकिन इस आंधी में काफी नुकसान हो रहा है।

आज आई आंधी में जहां एनसीआर और मेरठ में हाइवे पर लगे होडिग्स गिर गए वहीं आंधी अपने साथ सैकड़ों पेड़ों को भी जड़ से उखाड़कर ले गई। मौसम विभाग ने पहले ही आंधी और बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि आंधी और बारिश चार दिन मेरठ ही नहीं आसपास के जिले और एनसीआर में भी अपना कहर बरपाएगी। पिछले शनिवार से ऐसा ही हो रहा है।

मेरठ में आज सोमवार को दिन में उमस के बीच तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। जो शाम को आई आंधी और बारिश में घटकर 38 डिग्री पर आ गया। मेरठ में 50 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी की चपेट में जो भी आया वो उड गया। इसके बाद शुरू हुई बारिश से पारा भी धड़ाम हो गया। एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला