शनिवार की रात आई आंधी में जहां एनएच 58 पर सड़क मार्ग करीब तीन घंटे बाधित रहा था। वहीं रविवार की रात आई आंधी के चलते मेरठ हापुड रेलमार्ग करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। रेल मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। जिसके बाद यातायात बाधित हो गया। हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा रेलवे हादसा भी टल गया। आज भी शाम को आंधी और पानी के आसार बने हुए है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।