मेरठ

होमगार्ड को इंस्पेक्टर ने थाने में राइफल की बट से पीटा ! घटना से गुस्साए हाेमगार्ड एकजुट

होमगार्ड ने इंस्पेक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोपआक्रोशित होमगार्डों ने दिया इंस्पेक्टर के खिलाफ धरनाथाना गंगानगर में तैनात हैं होमगार्ड और इंस्पेक्टर

2 min read
Aug 17, 2020
Police encounter

मेरठ ( meerut news ) थाने में तैनात होमगार्ड ने अपने ही थाने के एक इंस्पेक्टर पर राइफल की बट मारने और अभद्रता का आरोप लगाया है। यह बात थाने में तैनात अन्य होमगार्डों को पता चली तो वे लामबंद होकर डीएम और एसएसपी के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए। आक्रोशित होमगार्डों ने इस दौरान धरना भी दिया।

15 अगस्त की सुबह गंगानगर थाने में सेवानिवृत्त फौजी ने शराब पीकर हंगामा किया। लहूलुहान फौजी ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान इंस्पेक्टर ने हंगामा बढ़ते देख फौजी को मेडिकल जांच के लिए भेजने के आदेश दिए। इसके बाद थाने पर तैनात पुलिसकर्मी तहसीन व होमगार्ड पवन शर्मा और संदीप उसे काबू कर जांच के लिए ले गए। फौजी की जांच कराकर वापस थाने लौटे होमगार्ड पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी राइफल जमा करने के लिए मुंशी के पास गया तो गुस्से में इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार शर्मा ने उसकी राइफल छीनकर उसको बट मारी और उसके साथ अभद्रता की।

इसकी जानकारी मिलते ही गंगानगर व इंचौली थाने के होमगार्डों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद दोनों थाने के होमगार्ड पीड़ित होमगार्ड को लेकर एसएसपी आवास पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। होमगार्डों ने एसपी देहात से मामले की शिकायत की है। इसके बाद आक्रोशित होमगार्ड जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर होमगार्ड विभाग के कमांडेंट राजेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

इस मामले की शिकायत डीजीपी से भी की गई है। उधर एसओ गंगानगर ब्रिजेश शर्मा होमगार्ड से अभद्रता करने की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि होमगार्ड फौजी को मेडिकल के लिए ले जाने को तैयार नहीं था। इसी कारण उसे डांटा गया था।

Updated on:
17 Aug 2020 11:49 am
Published on:
17 Aug 2020 11:47 am
Also Read
View All